7.1 C
Munich

शादी का झांसा देकर महिला ने करवाया धर्म परिवर्तन, 17 लाख रुपए भी हड़पे, जानिए कैसे लव जिहाद का शिकार बना बागपत पुलिस का सिपाही

Must read


Last Updated:

Baghpat News: बागपत में जैनत यूपी पुलिस का एक सिपाही लव जिहाद का शिकार बन गया. आरोप है कि दिल्ली की एक महिला ने पहले सिपाही को रेप के आरोप मेंजेल भिजवाया. फिर शादी का झांसा देकर इस्लाम धर्म अपानवाया. इतना ही नहीं बालकमाइल कर 17 लाख रुपए भी हड़प लिए. अब सिपाही की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बागपत पुलिस का सिपाही बना लव जिहाद का शिकार

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत पुलिस ने शनिवार को दिल्ली की एक 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया. आरोप है कि इस महिला ने एक पुलिस सिपाही को शादी का झांसा देकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया और उसके साथ 17 लाख रुपये की ठगी की. मामला तब खुलकर सामने आया जब बागपत में तैनात 35 वर्षीय एक सिपाही, जिसकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका था, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. सिपाही का कहना है कि वह पहले गाजियाबाद में तैनात था. उसी दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली में रहने वाली इस महिला और उसके पति से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ी और सिपाही अक्सर उनके घर आने-जाने लगा.

साल 2021 में दोनों के बीच विवाद हो गया. महिला ने दिल्ली में सिपाही के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करा दिया, जिसके बाद सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जेल से छूटने के बाद सिपाही ने फिर महिला से संपर्क किया. महिला ने उसे आश्वासन दिया कि अगर वह इस्लाम धर्म अपना लेता है तो वह उसके पक्ष में बयान देगी, अपने पति को छोड़कर उससे शादी कर लेगी और केस में मदद करेगी. सिपाही ने आरोप लगाया कि महिला के कहने पर उसने धर्म परिवर्तन कर लिया और कई बार धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुआ. इसके अलावा महिला और उसके साथियों ने केस में मदद का बहाना बनाकर उससे कुल 17 लाख रुपये वसूले.

धर्मांतरण के बाद भी नहीं बलदा बयान

लेकिन आरोप के अनुसार, सिपाही के धर्म बदलने के बाद भी महिला ने न तो उसके पक्ष में बयान दिया, न ही शादी की और न ही अपने पति को छोड़ा. पैसे भी वापस नहीं किए. इससे परेशान होकर सिपाही ने बागपत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला और उसके पांच अन्य साथियोंके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोपों में आपराधिक धमकी, धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश, ठगी और उत्तर प्रदेश धर्मांतरण निषेध कानून की धाराएं शामिल हैं.

पुलिस जांच में जुटी

बागपत के सर्कल ऑफिसर रोहन चौरसिया ने बताया, “हमने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. मामले की जांच चल रही है और महिला के पति की भूमिका भी देखी जा रही है.” पुलिस के अनुसार, सिपाही ने महिला के दबाव में आने की पूरी बात बताई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पहले सिपाही के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article