Last Updated:
hit wicket in bizzare fashion: इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 ब्लास्ट 2026 में मिडिलसेक्स और सरे के बीच मुकाबले के दौरान एक बेहद अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. मिडिलसेक्स के बल्लेबाज रेयान हिगिंस, टॉम करन की गेंद पर बैकफुट ड्राइव लगाकर रन लेने भागे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उनका बल्ला हाथ से छूटकर सीधे स्टंप्स पर जा लगा. अंपायर ने उन्हें तुरंत ‘हिट विकेट’ आउट करार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में बल्लेबाज अजीब तरीके से हुआ हिटविकेट.
नई दिल्ली. क्रिकेट के खेल को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. यहां कब, क्या और कैसे हो जाए, इसका अंदाजा दिग्गज से दिग्गज खिलाड़ी या अंपायर भी नहीं लगा सकते. क्रिकेट के मैदान पर हर दिन कई अनोखे रिकॉर्ड बनते हैं और कई ऐसी घटनाएं घटती हैं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं. इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 ब्लास्ट 2026 में एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के गलियारों तक तहलका मचा दिया है.
टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में मिडिलसेक्स के बल्लेबाज रेयान हिगिंस (Ryan Higgins) जिस तरह से आउट हुए, उसने हर किसी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है. वैसे तो क्रिकेट में बल्लेबाजों को बोल्ड, कैच, एलबीडब्ल्यू या रनआउट होते देखना आम बात है, यहां तक कि हिट विकेट के भी कई मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन हिगिंस के साथ जो हुआ, वह आमतौर पर क्रिकेट के मैदान पर देखने को नहीं मिलता. टॉम करन की गेंद पर हुए इस ‘विचित्र’ हिट विकेट का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में बल्लेबाज अजीब तरीके से हुआ हिटविकेट.
Kissing the top of the leg stump 🫣
Tom Curran gets Ryan Higgins hit wicket 😳
We can’t believe what we have seen here!


