15.1 C
Munich

5 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी.. जिनका जबरदस्ती खत्म कर दिया गया करियर, मजबूरी में लेना पड़ा संन्यास

Must read

Last Updated:

5 Indian cricketers Who forced to retire from international cricket: भारतीय क्रिकेट का इतिहास जितना गौरवशाली रहा है, उतना ही यह कई बार निर्मम भी साबित हुआ है। नीली जर्सी पहनकर देश के लिए जान लड़ाने वाले कई धुरंधर ऐसे रहे हैं. जिन्होंने वर्षों तक क्रिकेट जगत पर राज किया. लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई सेलेक्टर्स की बदलती सोच, युवाओं को मौका देने की नीति और टीम कॉम्बिनेशन के फेर में इन दिग्गजों को ना चाहते हुए भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा. भारतीय क्रिकेट के उन 5 महान और अनलकी धुरंधरों के बारे में जानते हैं जिन्हें ढलती उम्र या खराब फॉर्म के बहाने टीम से साइडलाइन कर दिया गया. जिसके बाद उन्हें मजबूरी में संन्यास का कड़ा फैसला लेना पड़ा.

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का नाम आते ही गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा हो जाता था. सहवाग ने क्रिकेट खेलने के ढर्रे को ही बदल दिया था. सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच खेले और इस लंबे फॉर्मेट में उन्होंने 49.34 के शानदार औसत के साथ 8586 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 23 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 319 रन रहा है, जो आज भी भारतीय रिकॉर्ड है. वनडे क्रिकेट की बात करें तो वीरू ने 251 मैचों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से 8273 रन बटोरे. इस दौरान उन्होंने 15 शतक और 38 अर्धशतक जमाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 219 रन रहा. इसके अलावा उन्होंने देश के लिए 19 टी-20 मैच भी खेले, जिसमें 68 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ उन्होंने कुल 394 रन बनाए.

cricketers who were forced retire, 5 Indian cricketers were forced to retire from cricket, cricketers who were forced retirement from cricket, Virender Sehwag, Shikhar Dhawan, Gautam Gambhir, Ravichandran Ashwin, Zaheer khan, Unlucky cricketer, five Indian unlucky cricketers, 5 अनलकी क्रिकेटर, भारत के 5 बदनसीब क्रिकेटर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, गौतम गंभीर

साल 2011 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद धीरे-धीरे टीम मैनेजमेंट ने भविष्य की ओर देखना शुरू कर दिया था. सहवाग की घटती फॉर्म और कप्तानी व मैनेजमेंट की बदलती सोच के कारण उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया. आखिरकार, वापसी की उम्मीदें टूटती देख साल 2015 में इस महान ओपनर को मजबूरी में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा. सहवाग को वह विदाई मैच भी नसीब नहीं हुआ, जिसके वह हकदार थे.

cricketers who were forced retire, 5 Indian cricketers were forced to retire from cricket, cricketers who were forced retirement from cricket, Virender Sehwag, Shikhar Dhawan, Gautam Gambhir, Ravichandran Ashwin, Zaheer khan, Unlucky cricketer, five Indian unlucky cricketers, 5 अनलकी क्रिकेटर, भारत के 5 बदनसीब क्रिकेटर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, गौतम गंभीर

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय क्रिकेट का ‘क्राइसिस मैन’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा. पाकिस्तान के खिलाफ साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हो या श्रीलंका के खिलाफ 2011 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, दोनों ही बड़े मौकों पर गंभीर भारत की जीत के असली सूत्रधार थे. गंभीर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 58 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए, जिसमें नौ शतक शामिल रहे. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 147 मैच खेलकर 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उन्होंने 11 शतक लगाए, जिसमें साल 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल की वह ऐतिहासिक 97 रनों की पारी भी शामिल है, जिसकी बदौलत भारत ने 28 साल बाद इतिहास रचा था. फटाफट क्रिकेट यानी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी उन्होंने 37 मैचों में सात अर्धशतकों की मदद से 27.41 की औसत के साथ 932 रन बनाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

cricketers who were forced retire, 5 Indian cricketers were forced to retire from cricket, cricketers who were forced retirement from cricket, Virender Sehwag, Shikhar Dhawan, Gautam Gambhir, Ravichandran Ashwin, Zaheer khan, Unlucky cricketer, five Indian unlucky cricketers, 5 अनलकी क्रिकेटर, भारत के 5 बदनसीब क्रिकेटर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, गौतम गंभीर

साल 2011 के बाद गंभीर और तत्कालीन कप्तान के बीच मतभेदों और खराब फॉर्म की खबरों ने काफी जोर पकड़ा. उन्हें टीम से अंदर-बाहर किया जाने लगा और सेलेक्टर्स ने युवाओं पर दांव खेलना शुरू कर दिया. साल 2016 के बाद उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला. अपनी अनदेखी से आहत होकर आखिरकार साल 2018 में गौतम गंभीर ने भारी मन से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.

cricketers who were forced retire, 5 Indian cricketers were forced to retire from cricket, cricketers who were forced retirement from cricket, Virender Sehwag, Shikhar Dhawan, Gautam Gambhir, Ravichandran Ashwin, Zaheer khan, Unlucky cricketer, five Indian unlucky cricketers, 5 अनलकी क्रिकेटर, भारत के 5 बदनसीब क्रिकेटर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, गौतम गंभीर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने लंबे समय तक भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभाली और नई व पुरानी गेंद से बल्लेबाजों को खूब नचाया. जहीर खान ने भारत की ओर से कुल 92 टेस्ट मैचों में शिरकत की और 311 विकेट चटकाए. वहीं, 200 वनडे मैचों में जहीर ने अपनी स्विंग का जादू बिखेरते हुए कुल 282 विकेट अपने नाम किए.इसके अलावा 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 17 विकेट दर्ज रहे. जहीर ने भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 600 से ज्यादा विकेट चटकाकर अपनी महानता साबित की थी.

cricketers who were forced retire, 5 Indian cricketers were forced to retire from cricket, cricketers who were forced retirement from cricket, Virender Sehwag, Shikhar Dhawan, Gautam Gambhir, Ravichandran Ashwin, Zaheer khan, Unlucky cricketer, five Indian unlucky cricketers, 5 अनलकी क्रिकेटर, भारत के 5 बदनसीब क्रिकेटर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, गौतम गंभीर

साल 2011 के वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जहीर खान का शरीर इसके बाद उनका साथ नहीं दे रहा था. वह लंबे समय से चोटिल चल रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा. जहीर ने अपना आखिरी टेस्ट फरवरी 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, वहीं आखिरी वनडे अगस्त 2012 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेला था. इसके बाद वे लाख कोशिशों के बावजूद टीम इंडिया में वापसी नहीं कर सके. सेलेक्टर्स ने आगे का रुख कर लिया था, जिसके कारण साल 2017 में जहीर खान ने मजबूरी में संन्यास की घोषणा कर दी.

cricketers who were forced retire, 5 Indian cricketers were forced to retire from cricket, cricketers who were forced retirement from cricket, Virender Sehwag, Shikhar Dhawan, Gautam Gambhir, Ravichandran Ashwin, Zaheer khan, Unlucky cricketer, five Indian unlucky cricketers, 5 अनलकी क्रिकेटर, भारत के 5 बदनसीब क्रिकेटर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, गौतम गंभीर

भारत के स्टार ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईसीसी टूर्नामेंट्स के सबसे बड़े मैच विनर माने जाते थे. रोहित शर्मा के साथ उनकी जोड़ी ने सालों तक राज किया. शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट मैचों में 2315 रन बनाए. वहीं 167 वनडे मैचों में उन्होंने 6793 रनों का विशाल अंबार खड़ा किया, जबकि 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके बल्ले से 1759 रन निकले. शिखर धवन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 7 सितंबर 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला था, जबकि आखिरी टी20 मैच 29 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था. वे वनडे टीम का हिस्सा बने रहे और अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था.

cricketers who were forced retire, 5 Indian cricketers were forced to retire from cricket, cricketers who were forced retirement from cricket, Virender Sehwag, Shikhar Dhawan, Gautam Gambhir, Ravichandran Ashwin, Zaheer khan, Unlucky cricketer, five Indian unlucky cricketers, 5 अनलकी क्रिकेटर, भारत के 5 बदनसीब क्रिकेटर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, गौतम गंभीर

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे युवाओं के उभार के बाद सेलेक्टर्स ने धवन को पूरी तरह से नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. उन्हें कप्तान बनाकर भी भेजा गया, लेकिन अचानक वे मुख्य योजनाओं से बाहर हो गए. दो साल तक टीम में वापसी का इंतजार करने के बाद, अगस्त 2024 में शिखर धवन ने मजबूरी में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

cricketers who were forced retire, 5 Indian cricketers were forced to retire from cricket, cricketers who were forced retirement from cricket, Virender Sehwag, Shikhar Dhawan, Gautam Gambhir, Ravichandran Ashwin, Zaheer khan, Unlucky cricketer, five Indian unlucky cricketers, 5 अनलकी क्रिकेटर, भारत के 5 बदनसीब क्रिकेटर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, गौतम गंभीर

भारत के महान ऑफ-स्पिनर और सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) का जाना बेहद चौंकाने वाला रहा. अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 765 विकेट चटकाकर दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को धूल चटाई. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी फिरकी के दम पर 537 विकेट झटके. वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 156 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने देश के लिए 72 विकेट हासिल किए.

cricketers who were forced retire, 5 Indian cricketers were forced to retire from cricket, cricketers who were forced retirement from cricket, Virender Sehwag, Shikhar Dhawan, Gautam Gambhir, Ravichandran Ashwin, Zaheer khan, Unlucky cricketer, five Indian unlucky cricketers, 5 अनलकी क्रिकेटर, भारत के 5 बदनसीब क्रिकेटर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, गौतम गंभीर

अश्विन के साथ अक्सर यह होता आया था कि भारतीय पिचों पर वे टीम की पहली पसंद होते थे, लेकिन विदेशी दौरों पर मैनेजमेंट की बदलती सोच और रणनीति के कारण उन्हें बेंच पर बैठना पड़ता था. साल 2024 में जब भारतीय टीम 5 मैचों की प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब टीम कॉम्बिनेशन और मैनेजमेंट के रवैये से आहत होकर रविचंद्रन अश्विन बीच ऑस्ट्रेलियाई दौरे से ही संन्यास का ऐलान कर भारत वापस लौट आए. इस तरह भारत के एक और महान स्पिनर के करियर का अंत बेहद नाटकीय और मजबूरी भरा रहा.

Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article