29.3 C
Munich

RCB vs GT Qualifier-1: अगर बारिश की भेंट चढ़ा पहला क्वालिफायर, तो किसके लिए खुलेंगे IPL फाइनल के दरवाजे, इस टीम के लिए विलेन बनेगा नियम

Must read


होमखेलक्रिकेट

अगर बारिश की भेंट चढ़ा क्वालिफायर-1, तो किसके लिए खुलेंगे IPL फाइनल के दरवाजे?

Last Updated:

IPL 2026 Qualifier-1 RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में आमने-सामने होंगी. यह मैच 26 मई यानी कल धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा.

Zoom

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा पहला क्वालिफायर.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है. पहाड़ों के बीच बसे इस मैदान पर अक्सर मौसम का मिजाज बदलता रहता है और बारिश का साया बना रहता है. अगर धर्मशाला में होने वाला यह महामुकाबला भारी बारिश की भेंट चढ़ जाता है और मैच पूरी तरह धुल जाता है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सीधे आईपीएल फाइनल के दरवाजे खुल जाएंगे. इसके पीछे बीसीसीआई के नियम और पॉइंट्स टेबल का समीकरण काम करता है. आइए समझते हैं…

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के सभी 70 मैच खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थानों पर रहने वाली टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रन रेट में अंतर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 मैच में 9 जीत के साथ 18 अंक हासिल किए. उसका नेट रन रेट +0.783 है. दूसरे स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस के भी 14 मैच में 9 जीत के साथ 18 अंक हैं. उसका नेट रन रेट +0.695 है. चूंकि आरसीबी बेहतर नेट रन रेट के कारण पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर मौजूद है, इसलिए मैच रद्द होने की स्थिति में नियमानुसार उसे ही सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article