Last Updated:
Shreyas Iyer Sister Video: आईपीएल 2026 में 24 मई को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर जीत के साथ ही पंजाब किंग्स का प्लेऑफ का सपना टूट गया. पंजाब की टीम महज एक अंक से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई, लेकिन इस नतीजे के तुरंत बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. पंजाब और केकेआर के बीच एक पुराने वीडियो को लेकर श्रेष्ठा को इस कदर निशाना बनाया गया कि अब उनका गुस्सा फूट पड़ा. श्रेष्ठा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर ट्रोलर्स की क्लास लगा दी.
आलोचकों पर बुरी तरह भड़कीं श्रेयस अय्यर की बहन.
नई दिल्ली. क्रिकेट फैंस कभी-कभी अपनी टीमों या खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के चक्कर में अन्य टीमों या प्लेयर्स के साथ हद पार कर देते हैं. बात सिर्फ खिलाड़ियों तक ही नहीं रहती, बल्कि कुछ लोग उनके परिवार को भी इसमें घसीट लाते हैं, जो की शर्मनाक हरकत है. इसका ताजा उदाहरण श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर के साथ देखने को मिला है. पंजाब किंग्स के आईपीएल 2026 से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने श्रेष्ठा को निशाना बनाना शुरू कर दिया. मामला इतना बढ़ गया कि लोग उनके ऑफिस, सहकर्मियों और स्टूडेंट्स तक को फोन करके गालियां देने लगे. जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो श्रेष्ठा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए इस ‘टॉक्सिक फैन कल्चर’ पर हमला बोला. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए जमकर भड़ास निकाली.
दरअसल, कुछ समय पहले श्रेष्ठा ने पंजाब किंग्स और केकेआर के संदर्भ में एक मजाकिया रील बनाई थी. पंजाब के बाहर होते ही ट्रोलर्स ने उस वीडियो को दोबारा शेयर कर श्रेष्ठा को गाली देना शुरू कर दिया. इस पर जवाब देते हुए श्रेष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा, “मैंने जो वीडियो पहले बनाया था, आप लोगों ने उसे हद से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. जबकि उस रील का मकसद सिर्फ एक हल्का-फुल्का मजाक था. मेरा इरादा किसी को ट्रोल करना या नफरत फैलाना नहीं था. मैं हर क्रिकेटर का सम्मान करती हूं क्योंकि मेरा अपना भाई भी एक क्रिकेटर है.”
View this post on Instagram


