16.9 C
Munich

आज तय हो जाएगी IPL 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम, RCB vs GT मैच में इन 5 धुरंधरों पर दारोमदार

Must read


होमखेलक्रिकेट

आज तय हो जाएगी IPL 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम, इन 5 धुरंधरों पर दारोमदार

Last Updated:

RCB vs GT: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होना है. दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है. आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी और जीटी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.

Zoom

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच पहले क्वालिफायर की जंग.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में आज (26 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होना है. दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है. आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी और जीटी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही आज के मुकाबले की हार-जीत तय होगी.

विराट कोहली: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बड़े मुकाबलों के ही खिलाड़ी माने जाते हैं. कोहली अकेले दम पर किसी भी मुकाबले का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. विराट इस सीजन शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं. कोहली ने 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बनाए हैं. विराट अगर पहले क्वालिफायर में अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहे, तो आरसीबी की फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो सकती है.

शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली.

साई सुदर्शन: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन के बल्ले से ही निकले हैं. सुदर्शन पारी को बुनने के साथ-साथ आक्रामक अंदाज में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि वह निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं और दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं. 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वह 638 रन बना चुके हैं.

शुभमन गिल और साई सुदर्शन.

शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी आरसीबी के गेंदबाजों के लिए पहले क्वालिफायर में बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं. गिल की हालिया फॉर्म कमाल की चल रही है और वह इस सीजन 616 रन बना चुके हैं. शुभमन की बल्लेबाजी में खास बात यह है कि वह बिना जोखिम उठाए गेंदबाजों पर दबाव बनाने का हुनर जानते हैं, जो उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाता है.

पर्पल कैप होल्डर हैं भुवनेश्वर कुमार.

भुवनेश्वर कुमार: आरसीबी का पहले क्वालिफायर में प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह काफी हद तक भुवनेश्वर कुमार के 4 ओवर के कोटे पर निर्भर करेगा. आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वह अकेले दम पर अपनी गेंदबाजी से किसी भी मैच को पलट सकते हैं. पावरप्ले में अगर भुवनेश्वर साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी को पवेलियन भेजने में सफल रहे, तो आरसीबी के लिए पांचवां फाइनल खेलने के दरवाजे आसानी से खुल सकते हैं.

सिराज गुजरात के लिए साबित हो सकते हैं मैच विनर.

मोहम्मद सिराज: गुजरात टाइटंस के लिए सबसे अहम बात यह है कि मोहम्मद सिराज अपनी लय में लौट आए हैं. सिराज को धर्मशाला के मैदान पर हवा में अच्छी स्विंग भी मिल सकती है और जीटी के पहले गेंदबाजी करने पर वह बेहद घातक साबित हो सकते हैं. भले ही सिराज के लिए यह सीजन शुरुआत में कुछ खास न रहा हो, लेकिन बड़े मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करना उनकी पुरानी आदत रही है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article