30.2 C
Munich

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के IPL 2026 से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी, 2 दिन बाद दिया रिएक्शन

Must read


होमखेलक्रिकेट

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के IPL 2026 से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही. शुरुआती 7 में 6 मैच जीतने के बाद टीम को लगातार 6 हार मिली. टॉप 4 में जगह ना बना पाने पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार दो दिन बाद अपनी चुप्पी तोड़ी.

Zoom

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के IPL 2026 से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी, दिया रिएक्शन

नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज से बाहर हो गई. अंक तालिका में पंजाब की टीम पांचवें स्थान पर रही. आईपीएल 2025 की रनर-अप रही पंजाब किंग्स को इस बार टॉप-2 में जगह बनाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. टीम ने सीजन के पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया और शुरुआती 7 में से 6 मैच जीत लिए. उनका तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. सीजन के दूसरे हाफ में पंजाब की फॉर्म गिर गई और टीम लगातार छह मैच हार गई.

पंजाब ने अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर सातवीं जीत दर्ज की. इसके बावजूद टीम की किस्मत उसके अपने हाथ में नहीं थी. पंजाब किंग्स को लीग स्टेज के आखिरी दिन राजस्थान रॉयल्स (RR) से मदद की जरूरत थी. राजस्थान ने मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली. आईपीएल 2026 से पंजाब किंग्स के बाहर होने के दो दिन बाद श्रेयस अय्यर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी. X पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, “हर रन. हर पल. हर जंग. यह चैप्टर खत्म होता है, अगले सीजन में टीम में और ज्यादा जीत की भूख नजर आएगी.”





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article