29.6 C
Munich

271 की स्ट्राइक रेट, चौके- छक्के जमा रहे थे वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल को नहीं आया पसंद, भेज दिया मैदान से बाहर

Must read


होमखेलक्रिकेट

चौके- छक्के जमा रहे थे वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल को नहीं आया पसंद, भेजा वापस

Last Updated:

इंडियन प्रीमिर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर वेंकटेश अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी शुरुआत की. महज 6 बॉल पर 19 रन बना डाले लेकिन शुभमन गिल के पीछे दौड़कर लिए गए शानदार कैच ने उनकी पारी का अंत कर दिया.

Zoom

तूफानी बल्लेबाजी कर रहे वेंकटेश अय्यर को शुभमन ने शानदार कैच लेकर भेजा वापस

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर मैच का इंतजार हर किसी को था. इसकी शुरुआत भी धमाकेदार हुई. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी करने बुलाया. वेंकटेश अय्यर ने आते ही चौके पर चौका जड़ना शुरू कर दिया. पहले ओवर में 14 रन बना डाले. इसके बाद कगिसो रबाडा को एक बेहतरीन शॉट लगाते हुए छक्का जमाकर सबको हैरान कर दिया. अय्यर की पारी 7 बॉल पर ही थम गई उनको गिल ने एक शानदार कैच लेकर वापसी का टिकट थमाया.

आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने अब तक इस टूर्नामेंट में गजब का खेल दिखाया है. लीग स्टेज में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. क्वालीफायर में दूसरे नंबर की टीम गुजरात के खिलाफ खेलने उतरी तो शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. ओपनर वेंकटेश अय्यर ने मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में लगातार पहली दो बॉल पर चौका जमाया. इसके बाद एक बॉल डॉट गई और फिर से गेंद बाउंड्री पार पहुंचा दिया. ये खिलाड़ी बेहद खतरनाक मूड में दिख रहा था. कगिसो रबाडा को भी थर्ड मैन पर जोरदार छक्का जमाया लेकिन अगली ही बॉल पर वो अपना विकेट गंवा बैठे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article