Last Updated:
Virat Kohli Record: क्रिकेट जगत में रिकॉर्ड्स के बादशाह कहे जाने वाले विराट कोहली ने IPL के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है. क्वालीफायर-1 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में कोहली ने वह कर दिखाया जो आज तक IPL के 17 सालों के इतिहास में कोई और बल्लेबाज नहीं कर सका. विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने IPL के 6 अलग-अलग सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने का ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा है.
कोहली ने छठी बार एक आईपीएल सीजन में बनाए 600+ रन.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. कोहली भले ही इस मुकाबले में 43 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान बना दिया, जो इस लीग इतिहास में किसी के नाम नहीं है. 5 चौके और एक छक्के वाली अपनी इस पारी के दौरान विराट ने सीजन में 600 रन पूरे किए. वह छठी बार एक आईपीएल सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज हैं. इससे पहले भी सबसे ज्यादा बार एक आईपीएल सीजन में 600 या इससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था, जिसे अब इस दिग्गज ने और बेहतर कर लिया है.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


