29.6 C
Munich

IPL के एक से ज्यादा सीजन में 25 विकेट लेने का रिकॉर्ड, भारत के लिए सिर्फ एक बॉलर ने किया कारनामा

Must read


होमखेलक्रिकेट

इकलौता भारतीय गेंदबाज, जिसके नाम एक से ज्यादा IPL सीजन में 25 विकेट का रिकॉर्ड

Last Updated:

bhuvneshwar kumar record: भारतीय क्रिकेट टीम के ‘स्विंग के सुल्तान’ भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से वो इतिहास रच दिया है, जो आज तक कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका. धर्मशाला में खेले गए क्वालीफायर-1 के महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए भुवी ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का विकेट चटकाया. इस विकेट के साथ ही भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के इतिहास में एक से ज्यादा सीजन में 25 या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के पहले और इकलौते गेंदबाज बन गए हैं.

Zoom

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ‘स्विंग के सुल्तान’ भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से वो इतिहास रच दिया है, जो आज तक कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका. धर्मशाला में खेले गए क्वालीफायर-1 के महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए भुवी ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का विकेट चटकाया. इस विकेट के साथ ही भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के इतिहास में एक से ज्यादा सीजन में 25 या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के पहले और इकलौते गेंदबाज बन गए हैं.

शुभमन गिल को आउट कर रचा इतिहास
आईपीएल 2026 में आरसीबी के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे भुवनेश्वर कुमार को इस ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचने के लिए सिर्फ 1 विकेट की दरकार थी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इस सीजन का यह उनका 25वां विकेट था और इसी के साथ उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article