9.1 C
Munich

अगला वैभव सूर्यवंशी खोज रहा बिहार! BCA का पहला घरेलू T-20 टूर्नामेंट शुरू, रन बरसाने वाले खिलाड़ी को स्टेट टीम में मिलेगा सीधा मौका

Must read


होमखेलक्रिकेट

अगला वैभव सूर्यवंशी खोज रहा बिहार! BCA का पहला घरेलू T-20 टूर्नामेंट शुरू

Last Updated:

BCA T20 Domestic Tournament: बिहार में पहली बार घरेलू टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का उद्देश्य शहर से लेकर गांव में छिपे टैलेंट को सामने लाना है. अगर आपके अंदर भी बल्ले या गेंद से कमाल दिखाने का जज्बा है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है. यहां रन बरसाने वाले खिलाड़ी को स्टेट टीम में सीधे मौका मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

पटना:  बिहार की धरती से निकले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने दमदार प्रदर्शन से दुनिया भर में पहचान बनाई है. उन्होंने अपनी काबिलियत से यह साबित कर दिया है कि राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. अब ऐसी ही प्रतिभा को मंच देने के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. राज्य में पहली बार घरेलू टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन
होने जा रहा है. इसका उद्देश्य शहर से लेकर गांव में छिपे टैलेंट को सामने लाना है. अगर आपके अंदर भी बल्ले या गेंद से कमाल दिखाने का जज्बा है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट ऑपरेशन मैनेजर एके चंदन ने बताया कि इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की पैनी नजर रहेगी. बेहतरीन खेल दिखाने वालों को सीधे स्टेट टीम में जगह बनाने का अवसर मिल सकता है. बीसीसीआई के घरेलू टी-20 मुकाबलों के लिए वैभव सूर्यवंशी जैसे ही आक्रामक और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तलाश की जा रही है.

बीसीसीआई के टी-20 टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की हो पहचान

बीसीए के क्रिकेट ऑपरेशन मैनेजर एके चंदन ने बताया कि अब तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के घरेलू मुकाबलों में टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पा रहा था. इसके चलते सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या दूसरे टी20 मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का चयन करने का कोई ठोस आधार नहीं था. उन्होंने कहा कि हर फॉर्मेट का अपना अलग स्वभाव होता है और टी20 में खिलाड़ियों, खासकर बल्लेबाजों की पहचान उनके स्ट्राइक रेट और आक्रामक खेल से होती है.

इसी को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जाए, जहां वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान हो सके. इसी उद्देश्य से अब घरेलू टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत की जा रही है. ताकि इसके प्रदर्शन के आधार पर बीसीसीआई के टी-20 मुकाबलों के लिए बेहतर टीम का चयन आसानी से किया जा सके.

ऑक्शन भी होगा क्या?

इस सवाल का जवाब देते हुए एके चंदन ने बताया कि यह कोई प्रीमियर लीग नहीं है. अक्सर प्रीमियर लीग में ऑक्शन देखने के लिए मिलती है. इसीलिए इसमें कोई ऑक्शन जैसी व्यवस्था नहीं है. यह इंटर डिस्ट्रिक्ट मुकाबलों वाला टूर्नामेंट है. इसमें एक जिला दूसरे जिले से मैच खेलेगी. डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं. टीम भी सम्बंधित जिले के हिसाब से ही बनेगी. बीसीए सिर्फ इन मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर नजर रखेगी और इस टूर्नामेंट के आधार पर ही आगे के टी-20 मुकाबलों के लिए टीम बनाई जाएगी.

कोई उम्र सीमा नहीं, ओपन टू ऑल है

उन्होंने आगे बताया कि इस टूर्नामेंट में कोई उम्र सीमा तय नहीं की गई है. किसी भी उम्र का खिलाड़ी भाग ले सकता है. अगर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन को लगता है कि अंडर 16 का भी कोई खिलाड़ी टी-20 मुकाबलों के लिए बेस्ट है तो वो उसे टीम में शामिल कर सकते हैं. इसी तरह सीनियर श्रेणी के खिलाड़ियों को भी शामिल किया जा सकता है. उम्र की कोई बाध्यता नहीं है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article