16.9 C
Munich

ये सब तुमने पैसे के लिए किया…IPL का नाम आते ही पूर्व पाकिस्तानी कोच गिलिस्पी को लगी मिर्ची, केविन पीटरसन पर लगाए गंभीर आरोप

Must read


होमखेलक्रिकेट

ये सब तुमने पैसे के लिए किया…IPL का नाम आते ही पूर्व पाक कोच को लगी मिर्ची

Last Updated:

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की बात ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलिस्पी को चुभ गई है. उन्होंने पूर्व इंग्लिश कप्तान को बोला था कि इंडियन प्रीमियर लीग में जो कभी नहीं खेला उसके इसके महत्व का नहीं पता. कुक ने जैकब बेथल को आईपीएल छोड़ इंग्लैंड में खेलने की सलाह दी थी.

Zoom

केविन पीटरसन पर पूर्व पाकिस्तानी कोच जेसन गिलिस्पी ने साधा निशाना

नई दिल्ली. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन पर जमकर निशाना साधा है. पूर्व इंग्लिश कप्तान ने अपने साथी क्रिकेटर रहे एलिस्टेयर कुक की आलोचना की थी. कुक ने जैकब बेटेल के आईपीएल 2026 को काउंटी क्रिकेट पर तरजीह देने पर सवाल उठाया था. कुक चाहते थे कि उस वक्त बेंच पर बैठे बेटेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कैंप छोड़कर काउंटी क्रिकेट खेलें. जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें.

पीटरसन ने कुक की बात को खारिज करते हुए उनके ऊपर निजी कमेंट किया था . उनका कहना था कि कुक को आईपीएल के बारे में कुछ नहीं पता. उन्होंने कभी आईपीएल नहीं खेला. गिलेस्पी का मानना है कि कुक ने बेटेल को रेड-बॉल क्रिकेट खेलने की सलाह देकर कोई गलत बात नहीं की. गिलेस्पी ने ‘द फास्ट बॉलिंग कार्टेल’ पॉडकास्ट में ग्लेन मैक्ग्रा और डेमियन फ्लेमिंग के साथ बातचीत में तंज कसते हुए कहा, “सर एलिस्टेयर कुक की हिम्मत देखिए, जो ऐसी सलाह दे रहे हैं. पीटरसन ने तो हद ही कर दी और कह दिया कि सर एलिस्टेयर कुक की राय की कोई अहमियत नहीं क्योंकि उन्होंने कभी आईपीएल नहीं खेला.”

गिलेस्पी का मानना है कि कुक के पास बेटेल को रेड-बॉल क्रिकेट खेलने की सलाह देने का ठोस कारण था. उन्होंने कहा कि पीटरसन की प्रतिक्रिया बिल्कुल भी जरूरी नहीं थी. गिलेस्पी ने कहा, “मुझे लगता है कि सर एलिस्टेयर कुक की बात में दम था. जिस तरह केपी ने उनकी राय पर हमला बोला, वो बेमतलब था. ये सब बकवास है.”

पीटरसन का कहना है कि उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के साथ विवाद के चलते समय से पहले संन्यास लेना पड़ा. उनका दावा है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने का मौका दिलाने का श्रेय उन्हीं को जाता है. गिलेस्पी ने इन दावों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि पीटरसन ने ये सब अपने लिए किया, पैसे कमाने के लिए, न कि दूसरों के लिए.

उन्होंने आगे कहा, “धन्यवाद केविन, तुम्हारे कारण ही हमें तारे, सूरज, चांद, धरती और सांस लेने के लिए हवा मिली. ये सब तुम्हारे लिए पैसे का खेल था. अब बस करो, तुम तो मजाक बन गए हो.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article