Last Updated:
aakash chopra trolled: सोशल मीडिया प्लेऑफ एक्स पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को एक यूजर ने तब ट्रोल कर दिया, जब उन्होंने एक पोस्ट में क्रिकेटर्स की बीवी और बच्चों को गालियां देने वालों की आलोचना की. यूजर ने आकाश चोपड़ा टेस्ट करियर के दौरान के कुछ क्लिप्स वाले एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आइए आकाश चोपड़ा के शानदार क्रिकेट करियर को फिर से देखें.’ क्लिप्स आकाश चोपड़ा के ऑस्ट्रेलिया दौरे और अन्य टेस्ट मैचों के हैं, जिनमें वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए.
यूजर ने आकाश चोपड़ा को ही कर दिया ट्रोल.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में आरसीबी के विराट कोहली और एसआरएच के ट्रेविस हेड के बीच विवाद हुआ है. विराट कोहली ने मैच के बाद हेड से हाथ भी नहीं मिलाया था. इस विवाद के बाद हेड के परिवार को ऑनलाइन क्रिकेट फैंस की तरफ से अपशब्द कहे जा रहे हैं. हेड की पत्नी जेसिका हेड ने इसका खुलासा किया है. पूर्व क्रिकेटर और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ऐसे लोगों को घटिया बताते हुए उनकी जमकर आलोचना की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें क्रिकेटर्स के बीवी-बच्चों को गालियां देने वालों को खूब सुनाया. हालांकि, एक यूजर ने आकाश चोपड़ा को ही ट्रोल कर दिया.
आकाश चोपड़ा ने ऑनलाइन खराब व्यवहार के बढ़ते ट्रेंड और खिलाड़ियों के प्रियजनों को खेल की दुश्मनी में घसीटने के लिए ट्रोल्स पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “जो लोग पत्नियों, बच्चों को गाली देते हैं, वे सबसे घटिया किस्म के बदमाश हैं. कुछ लोग इस कमेंट में भी मिल सकते हैं. वही घटिया लोग अपने या अपने आदर्श के बारे में जरा सी भी बुराई नहीं सहते. दोगले.”
People abusing Wives…kids…are the lowest form of scumbags.
Some might be found under this comment too.
Same lowlifes won’t handle an iota of criticism about themselves or their idols. Hypocrites.


