18.6 C
Munich

नोएडा में श्रमिकों का बड़ा प्रदर्शन, वृंदावन बोट हादसे में दो और शव बरामद, इटावा में किसानों के लिए जरूरी खबर

Must read


लखनऊ/नोएडा/मथुरा : उत्तर प्रदेश में सियासी और आपराधिक हलचल के बीच कई दूसरी बड़ी खबरें सामने आ रही हैं. पूरे नोएडा क्षेत्र के इंडस्‍ट्रीयल एरिया में अलग अलग जगहों पर फैक्‍टी के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं. वाहनों में आग लगा दी गई है. ट्रैफ‍िक जाम के बुरे हालात बने हुए हैं. वहीं वृंदावन मोटर बोट हादसा मामले में स्वामी घाट से दो और शव बरामद हुए हैं. इस तरह अब मृतकों की संख्या 15 हो गई है. एक तरफ बीजेपी आंबेडकर जयंती के बहाने दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति पर काम कर रही है, तो दूसरी ओर बागपत में चोरी की बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं इटावा में किसानों के लिए अहम चेतावनी है. फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित होना पड़ सकता है. प्रदेशभर में चल रही हर हलचल की क्‍या अपडेट है, यह जानने के लिए हमारे लाइव अपडेट के साथ बने रहें.

Vrindavan Boat Accident : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो और शव बरामद
Vrindavan में हुए स्ट्रीमर हादसे में सोमवार सुबह बड़ा अपडेट सामने आया है. यमुना में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो और शव बरामद किए गए हैं, जिनमें महिला की पहचान मोनिका और युवक की पहचान यश भल्ला के रूप में हुई है. 10 अप्रैल से अब तक यमुना से कुल 15 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक श्रद्धालु पंकज मल्होत्रा की तलाश अभी भी जारी है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है. पुलिस ने बरामद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि वृंदावन के केशीघाट-जुगलघाट के पास यह बड़ा हादसा हुआ था. हादसे के दिन 38 श्रद्धालु मोटर बोट में सवार थे, जिनमें से 18 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था. जांच में सामने आया कि किसी भी श्रद्धालु ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी. मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस नाविक पप्पू को पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि बिना अनुमति पांटून पुल खोलने के आरोप में ठेकेदार नारायण को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Mathura News : वृंदावन मोटर बोट हादसा, स्वामी घाट से महिला का शव बरामद, मृतकों की संख्या 14 हुई
वृंदावन (Vrindavan) में हुए मोटर बोट हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. लापता लोगों की तलाश में जुटी टीम को मथुरा के स्वामी घाट से एक और महिला का शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान के लिए फोटो परिजनों को भेजी, जिसमें महिला की पहचान मोनिका के रूप में हुई. हादसे के बाद लापता 6 लोगों में से अब तक 4 शव मिल चुके हैं, जबकि 2 लोगों की तलाश जारी है. ताजा शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. इससे पहले रविवार को डिंपी और ऋषभ शर्मा तथा शनिवार को मानिक टंडन का शव मिला था, जबकि शुक्रवार को जुगल घाट पर हुए इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

Ambedkar Jayanti : आंबेडकर जयंती पर बीजेपी का बड़ा प्लान
बीजेपी आंबेडकर जयंती के जरिए दलित समाज को साधने की रणनीति पर काम कर रही है. पार्टी प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है. बीजेपी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगोष्ठियों का आयोजन करेगी. इसके साथ ही आज आंबेडकर प्रतिमाओं पर दीपोत्सव कार्यक्रम भी किया जाएगा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रायबरेली में आयोजित आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Baghpat News : बागपत में चोरी से हड़कंप
बागपत के सिसाना गांव में एक मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. चोर छत के रास्ते घर में घुसे और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है.

Etawah News: इटावा के किसानों के लिए जरूरी खबर
इटावा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रजिस्ट्री नहीं तो योजना से वंचित हो सकते हैं किसान. जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे इस योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं. 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 58 ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 81 फीसदी किसान रजिस्ट्री करा चुके हैं, जबकि कृषि विभाग ने बाकी किसानों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

Loni News : ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Ghaziabad के लोनी इलाके में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय नाजिम को गिरफ्तार किया है. पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह अवैध हथियार अमन उर्फ शादाब से लिया था और इसका इस्तेमाल इलाके में रौब जमाने के लिए करता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. नाजिम पर पहले से चोरी का मामला भी दर्ज है. फिलहाल पुलिस उसके अन्य आपराधिक कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है.

Lucknow News : Rajnath Singh खेल महाकुंभ का करेंगे शुभारंभ
राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का लखनऊ दौरा आज तीसरे दिन भी जारी है. तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वह कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. आज सुबह 9:30 बजे के डी सिंह बाबू स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे. इससे पहले ‘एक संस्थान के सम्मान–2026’ कार्यक्रम में वीर नारियों और युद्ध नायकों को सम्मानित किया गया. दौरे के दौरान करीब 59 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया है. साथ ही उन्होंने शहर के प्रमुख लोगों से मुलाकात और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और विकास कार्यों को तेज करने पर जोर दिया.

Bareilly News : लव मैरिज कर मुस्कान खान बनीं मुस्कान भट्ट, मंदिर में रचाई शादी
बिजनौर (Bijnor) की रहने वाली मुस्कान खान ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम मुस्कान भट्ट रख लिया और Bareilly के कुणाल भट्ट से मंदिर में लव मैरिज कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे. मुस्कान राधा-कृष्ण की भक्त बताई जा रही हैं और इसी आस्था के चलते उन्होंने यह फैसला लिया. शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह करते नजर आ रहे हैं.

Baghpat : कॉन्स्टेबल का आरोप, महिला पर धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग का केस, गिरफ्तारी
खेकड़ा (Khekra) थाना क्षेत्र के एक कस्बे में डायल 112 पर तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक मुस्लिम महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कॉन्स्टेबल का कहना है कि महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया, साथ ही ब्लैकमेलिंग भी की. बताया गया कि इससे पहले कॉन्स्टेबल महिला से जुड़े रेप के एक मामले में जेल जा चुका था. जेल से बाहर आने के बाद उसने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article