Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टूर्नामेंट के एक से ज्यादा सीजन में 25 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इससे पहले कगिसो रबाडा ने ऐसा किया था.
भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तेज गेंदबाजी की जान हैं. मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर 1 के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. वह आईपीएल के एक सीजन में कई टीमों के लिए 25 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

भुवनेश्वर ने आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 14 मैचों में 26 विकेट लिए थे. आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए 25 विकेट पूरे करने के लिए उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ चल रहे मैच में एक विकेट की जरूरत थी. उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर जीटी के कप्तान शुभमन गिल को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की.

भुवनेश्वर से पहले केवल कगिसो रबाडा ही आईपीएल के एक सीजन में कई टीमों के लिए 25 विकेट लेने में सफल रहे हैं. रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की तरफ से खेला है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भुवनेश्वर अब आईपीएल इतिहास में ड्वेन ब्रावो और रबाडा के बाद कई सीजन में 25 विकेट लेने वाले पहले भारतीय और तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. ब्रावो ने आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 32 विकेट लिए थे. 2015 सीजन में 26 विकेट लिए थे. रबाडा ने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 25 विकेट और 2020 में 30 विकेट लिए थे. इसके बाद आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए 26 विकेट लेकर अपनी उपलब्धि बढ़ाई.

भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में और बड़ी कामयाबी हासिल की. 26 मई 2026 तक 36 साल और 110 दिन की उम्र में भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 25 विकेट हासिल किया. ऐसा करने वाले इमरान ताहिर के बाद वो दूसरे सबसे उम्रदराज गेंदबाज भी बन गए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचाने में भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी का अहम रोल है. उन्होंने लगभग हर मैच में विरोधी टीम के बड़े बल्लेबाजों का शिकार किया है. क्वालीफायर 1 में भी गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को उन्होंने आउट किया.


