27 C
Munich

IPL 2026 Playoffs Venues: प्लेऑफ की मेजबानी की रेस में 2 शहर सबसे आगे, बीसीसीआई ने अभी तक नहीं लिया फैसला

Must read


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की वेन्यू अब तक तय नहीं है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने चुनावी तारीखों का इंतजार करते हुए शेड्यूल को दो चरणों में जारी किया था. देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु और न्यू चंडीगढ़ इस रेस में सबसे आगे हैं.

Zoom

प्लेऑफ की मेजबानी की रेस में 2 शहर आगे, BCCI ने जल्दी लेगी फैसला

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग अभी भी इस बात पर विचार कर रहा है कि मौजूदा सीजन के अंतिम चरण की मेजबानी कौन से दो शहर करेंगे. मुकाबले 28 मार्च से शुरू किया जाना था. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने चुनावी तारीखों का इंतजार करते हुए शेड्यूल को दो चरणों में जारी किया था. देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं.

काउंसिल ने यह साफ किया है कि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु और न्यू चंडीगढ़ इस रेस में सबसे आगे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम फैसला कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा. इसमें लॉजिस्टिक्स, यात्रा की व्यवस्था, ब्रॉडकास्ट की जरूरतें आदि शामिल हैं.

आईपीएल के 19वें सीजन में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 70 मैच 13 अलग-अलग वेन्यू पर होंगे. इनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, रायपुर और धर्मशाला शामिल हैं. अब तक जारी शेड्यूल के मुताबिक, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल पांच लीग मैच खेले जाएंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस बार अपने दो घरेलू मैच रायपुर में खेलेगी. पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में चार मैच होंगे. पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) अपने तीन घरेलू मैच धर्मशाला में खेलेगी.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article