Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रचने के करीब पहुंच कर चूके राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तबाही मचा दी. उन्होंने 29 बॉल पर 97 रन बना डाले और टूर्नामेंट के सबसे तेज शतक बनाते बनाते रह गए. उनका विकेट प्रफुल्ल हिंगे ने लिया और जैसा सेलिब्रेशन किया वो फैंस को पसंद नही आया.
प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद किया घटिया सेलिब्रेशन
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर का इंतजार फैंस राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की वजह से कर रहे थे. 15 साल के इस युवा बैटर ने किसी को निराश नहीं किया और ऐसी ऐतिहासिक पारी खेल डाली जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से वैभव महज एक कदम दूर रह गए. 29 बॉल पर उन्होंने 97 रन की पारी खेली और जब आउट हुए तो विरोधी टीम के हर एक खिलाड़ी ने उनको शाबाशी दी. इस दौरान जो विकेट लेने के बाद गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने किया वो शर्मनाक था.
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें 27 मई (बुधवार) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में खेलने उतरी. टॉस जीतकर पैट कमिंस ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया. वैभव सूर्यवंशी अपने साथी यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे और अपने ही अंदाज में चौके छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने पैट कमिंस के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जमाते हुए 25 रन बना डाले. 16 बॉल पर 8 छक्के और 1 चौके की मदद से फिफ्ट पूरी की. 29 बॉल पर वो शतक पूरा कर क्रिस गेल के बनाए टूर्नामेंट के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने वाले थे. प्रफुल्ल हिंगे की बॉल पर वो बाउंड्री पर स्मरण रविचंद्रन को कैच दे बैठे.
Every single person is on their feet as the 15-year-old walks off 🫡


