28.1 C
Munich

बाउंड्री थोड़ी छोटी थी…? वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ मचाई तबाही, आउट होने के बाद क्या कहा

Must read


होमखेलक्रिकेट

बाउंड्री थोड़ी छोटी थी…? वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ आउट होने के बाद क्या कहा

Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 29 बॉल पर 97 रन की तूफानी पारी खेल डाली. क्रिस गेल के टूर्नामेंट में लगाए सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके इस युवा ने पारी खत्म होने के बाद बात की. उन्होंने कहा अगर खिलाड़ी को देखकर शॉट नहीं लगाता तो बाउंड्री क्लीयर कर लेता.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने 97 रन की पारी खेलने के बाद क्या कहा

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने दूसरे ही सीजन में ऐसा धमाका किया है जिसने उनको नया पोस्टर ब्वॉय बना दिया. राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर जैसे हाई प्रेशर मैच में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल डाली. महज 29 बॉल पर 97 रन बनाकर टीम को ऐसी शुरुआत दिलाई जिसकी उम्मीद थी. उन्होंने राजस्थान की पारी खत्म होने के बाद बात करते हुए कहा कि वो अगर खिलाड़ी को देखकर शॉट ना लगाते तो चौका मिल जाता.

आईपीएल 2026 के सबसे बड़े मुकाबले में हैदराबाद सनराइजर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ. कप्तान पैट कमिंस ने रॉयल्स के खिलाफ गेंदबाजी चुनी. वैभव सूर्यवंशी ने आकर एक बार फिर से वहीं किया जो पूरे सीजन में करते आए थे. उन्होंने महज 16 बॉल पर 8 छक्के की मदद से फिफ्टी ठोकी. टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से एक कदम से चूक गए. क्रिसे गेल के नाम 30 बॉल पर सेंचुरी का रिकॉर्ड दर्ज है अगर वैभव आउट नहीं होते तो 29 बॉल पर ये कारनामा अंजाम दे देते.

पारी खत्म होने के बाद वैभव ने बात करते हुए कहा, मेरे ऊपर मैच का कोई प्रेशर नहीं था. कोच ने कहा था जैसा प्रैक्टिस में खेलते हो मैदान पर जाकर वैसी ही बल्लेबाजी करना और मैच का पूरा मजा उठाना. मैंने वही किया और अपना नैचुरल खेल खेला.

जब उनसे ये पूछा गया कि क्या बाउंड्री छोटी लग रही थी तो वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा, नहीं ऐसा तो कुछ नहीं था.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article