23.4 C
Munich

Vaibhav Sooryavanshi New Record: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 15 साल के बल्लेबाज बने दुनिया के पहले खिलाड़ी जो…

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 15 साल के बल्लेबाज बने दुनिया के पहले बल्लेबाज…

Last Updated:

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से तूफानी पारी खेल रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. उन्होंने 29 बॉल पर 97 रन बनाए और एक सीजन में तीन बार पारी में 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना डाला.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन की तीन पारी में 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया

नई दिल्ली. 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया है कि पूरी दुनिया में उनका चर्चा हो रही है. हर कोई सिर्फ और सिर्फ इस युवा की तारीफ करता नजर आता है. वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार (27 मई) को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में भी कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 29 गेंद में 97 रनों की धमाकेदार पारी खेल डाली. वैभव ने 334.48 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी विस्फोटक पारी में पांच चौके और 12 छक्के लगाए. इस दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जिसे आईपीएल में खेलते हुए अब तक कोई नहीं कर पाया था.

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने के करीब थे. वो क्रिस गेल के 30 बॉल पर बनाई सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ देते लेकिन 29वें बॉल पर लगाया शॉट लपक लिया गया. वैभव शतक से चूक गए, लेकिन डगआउट लौटने से पहले रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वे एक ही आईपीएल सीजन में तीन बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article