28.1 C
Munich

कमाल का बैट स्विंग… वैभव सूर्यवंशी की जादुई पारी पर आया सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन, 15 साल के बच्चे की थपथपाई पीठ!

Must read


होमखेलक्रिकेट

कमाल का बैट स्विंग… वैभव सूर्यवंशी की जादुई पारी पर आया सचिन का रिएक्शन

Last Updated:

Sachin Tendulkar statement Vaibhav sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के शानदार बैट स्विंग और लाजवाब तकनीक के अब खुद ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर भी मुरीद हो गए हैं. पैरों पर आती गेंदों पर जिस खूबसूरती से वैभव अपना फ्रंट फुट हटाकर रूम बनाते हैं, उसने फैंस के साथ-साथ तेंदुलकर को भी प्रभावित किया है. वैभव की इस आजादी और क्लासिक बल्लेबाजी ने सबको सचिन के शुरुआती दिनों की याद दिला दी है. उनकी यह धमाकेदार पारी क्रिकेट जगत में लंबे समय तक याद रखी जाएगी.

Zoom

सचिन हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला क्रिकेट इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के एक 15 साल के लड़के ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना बड़े से बड़े दिग्गज भी नहीं कर सकते. नाम है वैभव सूर्यवंशी. इस ‘बॉस बेबी’ ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से न सिर्फ हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस किया, बल्कि दुनिया के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी अपना मुरीद बना लिया. वैभव ने महज 29 गेंदों में 97 रनों की ऐसी आतिशी पारी खेली कि क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और सनथ जयसूर्या जैसे महान बल्लेबाजों के रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह बिखर गए.

वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी का जादू ऐसा चला कि ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर खुद को रोक नहीं पाए. मैच के दौरान ही सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक बेहद खास और तकनीकी पोस्ट शेयर की. आमतौर पर युवाओं की आक्रामकता की तारीफ होती है, लेकिन मास्टर ब्लास्टर ने वैभव की तकनीक की बारीकियों को सराहा.

सचिन हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article