23.4 C
Munich

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के बाद जोफ्रा आर्चर का कोहराम, सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेट कर राजस्थान ने क्वालीफायर 2 में मारी धांसू एंट्री

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव के तूफान के बाद आर्चर का कोहराम, राजस्थान की क्वालिफायर 2 में एंट्री

Last Updated:

Rajasthan Royals Qualified for Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के क्वालीफायर 2 में पहुंचाने में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर का अहम रोल रहा. वैभव ने 93 रन की पारी खेली जबकि जुरेल ने हाफ सेंचुरी जड़ी वहीं आर्चर ने 3 विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की कमर तोड़ दी . राजस्थान का सामना क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से होगा. 29 मई को क्वालीफायर 2 चंडीगढ़ में ही खेला जाएगा.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल की शानदार बल्लेबाजी के बाद जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंदबाजी से राजस्थान जीता.

नई दिल्ली.  वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के बाद जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के क्वालीफायर 2 में जगह बना ली. जहां उसका सामना 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगा. राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराया. राजस्थान की इस जीत में वैभव, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर का अहम रोल रहा. वैभव ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली वहीं जुरेल ने हाफ सेंचुरी जड़ी जबकि आर्चर ने शुरुआत में हैदराबाद के 3 बड़े विकेट लेकर उसकी कमर तोड़ दी. आर्चर ने ओपनर अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन को पवेलियन भेजकर राजस्थान की जीत की राह आसान बना दी.

राजस्थान रॉयल्स की ओर से रखे गए 244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम 19.2 ओवर में 196 रन ही बना सकी. हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही जब  ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही जोफ्रा आर्चर की गेंद पर ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे. उनके साथी ट्रेविस हेड भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 8 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 17 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का दूसरा शिकार बने. इसके बाद विकेटकीपर ईशान किशन ने 11 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 33 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन वे भी आर्चर की गेंद पर डोनोवन फरेरा के हाथों लपके गए. इस तरह जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती तीनों बड़े विकेट चटकाए. नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो दो विकेट चटकाए.

वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल की शानदार बल्लेबाजी के बाद जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंदबाजी से राजस्थान जीता.

मध्यक्रम में स्मरण रविचंद्रन सिर्फ 1 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर जोफ्रा आर्चर को कैच दे बैठे, जबकि हेनरिक क्लासेन 10 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 18 रन बनाकर यश राज पुंजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने पारी को संभालने की कोशिश की. नितीश ने 20 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि सलिल अरोड़ा ने 21 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के साथ 35 रनों का योगदान दिया. इन दोनों ही बल्लेबाजों को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन की राह दिखाई. कप्तान पैट कमिंस भी कुछ खास नहीं कर सके और 2 गेंदों में 1 रन बनाकर सुशांत मिश्रा का शिकार बने.

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के तूफानी अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट पर 243 रन बनाए. सूर्यवंशी ने 29 गेंद में 12 छक्कों और पांच चौकों से 97 रन की पारी खेली जबकि जुरेल ने 21 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल (29) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ आठ ओवर में 125 रन जोड़कर रॉयल्स को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. सनराइजर्स की ओर से प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 54 रन देकर तीन विकेट चटकाए. कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 64 जबकि साकिब हुसैन ने चार ओवर में 52 रन लुटाए. रॉयल्स की टीम अंतिम चार ओवर में 34 रन ही बना सकी.

सनराइजर्स ने टॉस जीतकर रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद सूर्यवंशी और जायसवाल ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 80 रन जोड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. सूर्यवंशी ने पैट कमिंस पर छक्के के साथ शुरुआत की और फिर सनराइजर्स के कप्तान के अगले ओवर में लगातार तीन छक्के मारे. सूर्यवंशी ने साकिब हुसैन के ओवर में तीन छक्कों के साथ सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान किसी टी20 टूर्नामेंट के एक सत्र में सर्वाधिक 59 छक्के के क्रिस गेल में रिकॉर्ड को भी तोड़ा. जायसवाल ने भी इस बीच इशान मलिंगा और हिंगे पर चौके जड़े.

सूर्यवंशी ने हिंगे पर छक्के के साथ आठवें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. उन्होंने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के भी मारे लेकिन अगली गेंद पर थर्ड मैन पर रविचंद्रन स्मरण को कैच दे बैठे. जायसवाल भी इसके बाद स्पिनर शिवांग कुमार की गेंद को लॉन्ग ऑफ पर अभिषेक शर्मा के हाथों में खेल गए. जुरेल ने आते ही शिवांग पर छक्का मारा और फिर कमिंस पर भी दो चौके और एक छक्का मारा. जुरेल ने हिंगे पर छक्के के साथ सिर्फ 20 गेंद में मौजूदा सत्र का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद को हवा में खेलकर नितीश कुमार रेड्डी को कैच दे बैठे.

कप्तान रियान पराग (26) ने हुसैन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 15वें ओवर में टीम के रनों का दोहरा शतक पूरा किया. वह हालांकि अगले ओवर में हिंगे की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच दे बैठे. दासुन शनाका भी पांच रन बनाने के मलिंगा की गेंद अभिषेक के हाथों लपके गए जबकि डोनोवन फरेरा 12 रन बनाकर रन आउट हुए.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article