Last Updated:
राजस्थान रॉयल्स के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने धुंआधार पारी खेल टीम को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर 2 में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 29 गेंद पर 97 रन की पारी खेल आउट हुए इस 15 साल के युवा के पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने का मौका था लेकिन वो चूक गए. उन्होंने मैच के बाद कहा कि इसकी जानकारी नहीं थी.
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. उनके पास टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने का मौका था. क्रिस गेल ने 30 बॉल पर यह कारनामा अंजाम दिया था. वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 97 रन बनाकर आउट हुए. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि उनको बल्लेबाजी करते समय इस रिकॉर्ड के बारे में मालूम ही नहीं था.
हमने जीत हासिल की है, इसलिए अब हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है. मैं बल्लेबाजी करते समय थोड़ा सोचता हूं, ज्यादा नहीं. कोशिश करता हूं कि चीजों को सरल रखूं. बस गेंदबाजों के बारे में सोचता हूं और उनके खिलाफ क्या रणनीति बना सकता हूं.
मैं सकारात्मक सोच के साथ खेलता हूं और गेंदबाजों पर दबाव बनाता हूं. मेरा लक्ष्य गेंदबाज पर दबाव डालना है. मेरा फोकस टीम के लिए योगदान देने पर था. अब मेरा ध्यान ट्रॉफी जीतने पर है. अगर मुझमें कोई कमजोरी है, तो मैं उस पर काम करता हूं और अपने खेल के उस पहलू को सुधारने की कोशिश करता हूं.
रिकॉर्ड के बारे में पता नहीं था
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर रह गए. उन्होंने कहा, मुझे इसके बारे में पता नहीं था. जब मैं आउट होकर मैदान से बाहर निकला तब इसकी जानकारी मिली. मेरा इरादा सिर्फ गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाना था. जब भी खेलूंगा तो सिर्फ टीम के जीत के लिए ही बल्लेबाजी करूंगा.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


