14.3 C
Munich

IPL 2026 Qualifier 2 Live Streaming: कब खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर 2, किन चैनल पर आएगा मैच?

Must read


होमखेलक्रिकेट

कब खेला जाएगा राजस्थान और गुजरात के बीच क्वालीफायर 2, किन चैनल पर आएगा मैच?

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 2 राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर के एकतरफा मुकाबले में हराकर रियान पराग की टीम ने फाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ाया. मैच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

Zoom

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर बनाई क्वालीफायर 2 में जगह

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में हराकर क्वालीफायर 2 में जगह बनाई. अब उनका सामना फाइनल में पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस से होगा. विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी. आईपीएल 2026 का ये मेगा फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

बेंगलुरु की टीम ने 26 मई (मंगलवार) को खेले गए आईपीएल क्वालीफायर 1 में गुजरात को 92 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है. RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के नाबाद 93 रन की पारी के दम पर 5 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया था. गुजरात की पूरी टीम 162 रन तक ही पहुंच पाई. इस हार के बाद भी अंक तालिका में टॉप 2 में रहने की वजह से GT को फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिल रहा है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article