Protecting Mushrooms Amidst Rising Temperatures: गर्मी बढ़ने के साथ मशरूम की खेती किसानों के लिए चुनौती बन जाती है, क्योंकि यह फसल तापमान के प्रति बेहद संवेदनशील होती है. सहारनपुर जो मशरूम उत्पादन में अग्रणी है. वहां किसान बटन, ऑयस्टर व अन्य किस्मों की खेती करते हैं. कृषि विशेषज्ञ डॉ. आई.के. कुशवाहा के अनुसार तापमान नियंत्रित रखना सबसे जरूरी है. इसके लिए फॉगर तकनीक उपयोगी है. जिसमें पाइपलाइन के जरिए हल्की ठंडी फुहार कमरे में छोड़ी जाती है. जिससे वातावरण ठंडा रहता है. साथ ही गर्म हवा के प्रवेश को रोकना चाहिए. वरना फसल खराब हो सकती है. मिट्टी वाले फर्श पर पानी का छिड़काव या पक्के फर्श पर बोरी भिगोकर रखने से भी ठंडक बनी रहती है. इन उपायों से गर्मी में भी मशरूम उत्पादन सुरक्षित रखा जा सकता है.


