12.2 C
Munich

नोएडा बवाल में 14 लोगों की मौत का दावा! पुलिस ने बताया फर्जी, कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR

Must read


Last Updated:

नोएडा में हुए मजदूरों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिसे पुलिस ने फर्जी बताया है. पुलिस ने उन दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने दावा किया था कि नोएडा प्रदर्शन में पुलिस ने फायरिंग की और 14 लोगों की मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने इस दावे को फर्जी बताया है.

Zoom

नोएडा में हुए बवाल पर फर्जी दावे करने वालों के खिलाफ एफआईआर.

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में श्रमिकों के बवाल को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. इस बीच एक्स पर दावा किया जा रहा है कि नोएडा बवाल में पुलिस ने फायरिंग की, जिसके कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए. नोएडा पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए फर्जी बताया है. साथ ही अफवाह फैलाने वाले दो एक्स हैंडल पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने कांग्रेस नेता Mir_Ilyas_INC नाम के x हैंडल और @Proudindiannavi Anushi Tiwari नाम के x हैंडल पर एफआईआर दर्ज की गई है.

दो लोगों के खिलाफ FIR
पुलिस ने ट्वीट का फैक्ट चेक करते हुए इस दावे को फर्जी बताया है. साथ ही ट्वीट कर लिखा, ‘अन्य राज्यों के कार्यकर्ताओं से प्रेरित और उकसाए जाने पर नोएडा में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं. केवल एक हिंसक प्रदर्शन के मामले में, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया है. पुलिस ने कहीं भी गोलीबारी नहीं की है. आपके खिलाफ झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने और लोगों को उकसाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अफवाहें और भ्रामक जानकारी न फैलाएं.’

डीएम मेधा रूपम में की थी मीटिंग
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में पिछले तीन दिनों से जारी श्रमिकों के उग्र आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए हैं. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने रविवार को उद्योगपतियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की, जबकि सोमवार को प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सेक्टर, जोनल और ‘स्टेटिक मजिस्ट्रेट’ की तैनाती की गई है। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष रूप से अधिकारियों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article