12.2 C
Munich

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से सहारनपुर के व्यापारियों को मिलेगा फायदा, देहरादून से इलाज कराना होगा आसान

Must read


Last Updated:

DELHI-DEHARADOON EXPRESSWAY NEWS: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से सहारनपुर के लोगों को सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे का फायदा होने वाला है. सहारनपुर के लोगों को देहरादून में मिलने वाली मेडिकल सुविधा बेहद आसान हो जाएगी जबकि दिल्ली ने व्यापार करना भी आसान हो जाएगा. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था जबकि 2024 में इसका उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित था. एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में देरी के चलते 14 अप्रैल 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सहारनपुर के लोगों सहित कई जनपदों के लोगों को इस एक्सप्रेसवे की सौगात दी जाएगी, और इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे.

ख़बरें फटाफट

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला सहारनपुर है जो तीन राज्य हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा से लगता है. जबकि सहारनपुर से होकर जाने वाला एक्सप्रेसवे का लगभग 73 किलोमीटर का हिस्सा सहारनपुर से गुजर रहा है, जिससे लोगों को देहरादून जाने के साथ-साथ दिल्ली जाने में भी अब बेहद आसानी होने वाली है. पहले सहारनपुर के लोगों को मेडिकल सुविधा लेने के लिए देहरादून के जॉली ग्रांट में अपने मरीज को ले जाने में ढाई से 3 घंटे का समय लगता था, कई बार स्थिति ऐसी देखी गई की मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. यह एक्सप्रेसवे सहारनपुर से देहरादून की कनेक्टिविटी को अच्छा करेगा और मेडिकल सुविधाओं के लिए सबसे अच्छी सौगात सहारनपुर को इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से मिलेगी.

दिल्ली में व्यापार करना अब हो जाएगा बेहद आसान

वहीं अगर हम बात दिल्ली की करें तो सहारनपुर से ज्यादातर लोग व्यापार के लिए दिल्ली जाते हैं और दिल्ली से सामान लेकर सहारनपुर में सेल किया जाता है लेकिन व्यापारी को दिल्ली व्यापार के लिए जाने के लिए पहले दो दिन का समय लगता था सुबह व्यक्ति ट्रेन से निकलता था और शाम तक अपना काम करने के बावजूद अगले दिन वापस लौटता था जबकि सड़कों की स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं थी लेकिन अब एक्सप्रेसवे के बनने से सहारनपुर से दिल्ली की दूरी विवेक काम हो जाएगी दो सफल 5 से 6 घंटे का हुआ करता था अब उसको महज ढाई से 3 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा. जिससे सहारनपुर के व्यापार को एक वाहनों की गति के साथ रफ्तार मिलेगी.

सहारनपुर से देहरादून 45 मिनट में पहुचेंगे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था जबकि 2024 में इसका उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित था. एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में देरी के चलते 14 अप्रैल 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सहारनपुर के लोगों सहित कई जनपदों के लोगों को इस एक्सप्रेसवे की सौगात दी जाएगी, और इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे. जबकि 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे बड़ा वन्य जीव गलियारा भी इसी एक्सप्रेसवे पर बनाया गया है, जो कि सहारनपुर के मोहंड से शुरू होता है. पहले सहारनपुर में एलिवेटेड मार्ग नहीं होने से लोगों को लंबे जाम से जूझना पड़ता था और देहरादून जाने के लिए ढाई से 3 घंटे का समय लगता था, वही एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड मार्ग बनने से सहारनपुर से देहरादून की दूरी मात्र 45 मिनट, जबकि एलिवेटेड मार्ग का सफर 45 मिनट से मात्र 10 मिनट का आ गया.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article