10.5 C
Munich

Ishan Kishan missed Hundred: नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए ईशान किशन, दूसरे शतक चूक गए SRH के कप्तान

Must read


होमखेलक्रिकेट

नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए ईशान किशन, दूसरे शतक चूके SRH के कप्तान

Last Updated:

Ishan Kishan missed Hundred: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन अपने शतक से चूक गए. ईशान किशन 44 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन का ये दूसरा शतक होता, लेकिन संदीप शर्मा ने अपनी गेंद पर शानदार कैच लेकर उन्हें चलता कर दिया.

Zoom

ईशान किशन अपने दूसरे आईपीएल शतक से चूके

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन आईपीएल में अपने दूसरे शतक से चूक गए. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में ईशान ने 44 गेंद में 91 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर वह संदीप शर्मा के खिलाफ आउट हो गए. अपनी इस पारी में ईशान किशन ने 8 चौके और 6 चौके भी लगाए. ईशान किशन ने आईपीएल में पहला शतक भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही लगाया था.

बता दें कि राजस्थान के खिलाफ ईशान किशन ने सनराइजर्स के लिए उस समय पारी को संभालने का काम किया जब पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए थे. इसके बाद ट्रेविस हेड भी 18 गेंद पर 18 रन ही बना सके. ऐसे में लगा कि सनराइजर्स की पारी मुश्किल में फंस जाएगी, लेकिन ईशान ने अकेले राजस्थान के गेंदबाजों का दम निकाल दिया और मैदान के चारों दिशाओं ने रनों की बारिश की.

राजस्थान रॉयल्स ने मैच जीत टॉस

सनराइजर्स और राजस्थान के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर होम टीम सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. कुछ हद तक सनराइजर्स के खिलाफ रियान का ये फैसला सही साबित हुआ, लेकिन ईशान किशन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की साख बचाने का काम किया. इसके अलावा सनराइजर्स के लिए हेनरिक क्लासेन ने भी 26 गेंद में 40 रनों का योगदान दिया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article