15.2 C
Munich

Viral Video: ‘माफी मांगती हूं…, क्या ये देशद्रोह है?’ रागिनी नायक के कटाक्ष पर रो पड़ी ABVP की छात्रा, वीडियो में बयां किया दर्द

Must read


Last Updated:

ABVP Girl Dance Viral Video: वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी (एमएसयू) में एबीवीपी के कार्यक्रम के दौरान छात्रा के डांस पर बवाल मच गया है. कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक द्वारा ‘भगवा वस्त्र’ और ‘संस्कारी पाखंड’ को लेकर किए गए कटाक्ष के बाद, डांस करने वाली छात्रा का वीडियो सामने आया है. छात्रा ने रोते हुए माफी मांगी है. उसका आरोप है कि राजनीतिक लड़ाई में उसे मोहरा बनाया जा रहा है. छात्रा ने अपनी ‘मेंटल हेल्थ’ का हवाला देते हुए पूछा कि क्या बॉलीवुड गाने पर डांस करना देशद्रोह है?

Zoom

धक-धक करने लगा गाने पर डांस करने वाली छात्रा ने अपने वायरल वीडियो पर जवाब दिया.

ABVP Girl Viral Video: गुजरात के वडोदरा की प्रसिद्ध एमएस यूनिवर्सिटी (MSU) एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार विवाद की वजह कोई विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक छात्रा का डांस वीडियो है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रोग्राम के मंच पर एक छात्रा ने बॉलीवुड गाने पर डांस किया, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर संस्कार के लेकर बहस छिड़ गया है. इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने अपने एक्स हैंडल पर डांस का वीडियो शेयर किया.

उन्होंने एबीवीपी और संघ की विचारधारा पर निशाना साधते हुए लिखा: ‘कोई और करे तो हाहाकार, संघी करे तो जय जयकार. ABVP के कार्यक्रम में… ये भगवा वस्त्र धारण किए कन्या कैसा नृत्य कर रही हैं, कैसी भाव-भंगिमाएं हैं.’

क्या था इशारा?

रागिनी नायक का इशारा इस ओर था कि जो संगठन ‘संस्कारों’ की बात करते हैं, उनके मंच पर इस तरह का पश्चिमी या बॉलीवुड डांस कैसे हो सकता है? उन्होंने छात्रा द्वारा पहनी गई साड़ी के रंग (भगवा) को भी राजनीति से जोड़ते हुए कटाक्ष किया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article