Last Updated:
Angkrish Raghuvanshi Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीजियो में रघुवंशी प्रैक्टिस के बात कुछ फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे. कभी उनमें से एक ने रघुवंशी से कैप मांगी, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया.
अंगकृष रघुवंशी ने फैन को नहीं दिया कैप
नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. यही वजह है कि कुछ क्रिकेट फैंस प्रैक्टिस सेशन को भी नहीं छोड़ते हैं. फैंस खिलाड़ियों की प्रैक्टिस को देखने स्टेडियम पहुंच जाते हैं. ऐसा ही कुछ कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रैक्टिस के दौरान हुआ. केकेआर की प्रैक्टिस के दौरान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, रघुवंशी जब प्रैक्टिस के बाद फैंस से मिले तो उनमें से कुछ ने उनसे ऑटोग्राफ और सेल्फी मांगा. रघुवंशी ने भी बड़े आराम से सभी को ऑटोग्राफ और सेल्फी दी, लेकिन उसी बीच में से एक फैन ने उनसे कैप मांग ली. इस पर रघुवंशी ने जो कहा वह काफी हैरान करने वाला था. रघुवंशी ने फैन के इस मांग को ठुकराते हुए कहा कि, “मां कसम एक ही कैप है, नहीं दे सकता है. एक ही मिली है मुझे.”
🎙️FAN ASKED ANGKRISH RAGHUVANSHI FOR HIS KKR CAP & HE GAVE A HILARIOUS RESPONSE :
🗣️ Bhai, cap mujhe ek hi milta hai. Main paida thodi na kar dunga cap. Mummy kasam, ek hi cap hai. pic.twitter.com/vVVSaHTf4y


