Last Updated:
Noida Traffic Diversion LIVE Updates : नोएडा में आज यानि 14 अप्रैल को ट्रैफिक रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. साथ ही शहर में फिलहाल किसी प्रकार से मजदूरों के दोबारा आंदोलन करने या ट्रैफिक को बाधित करने का खतरा नहीं है. लेकिन फिर भी आप नोएडा आने, जाने से पहले ये एडवाइजरी और जरूरी लाइव अपडेट्स पढ़ लें..
नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी जान लें..
नोएडा : नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आज 14 अप्रैल 2026 को सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) कार्यक्रम के मद्देनज़र विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा. हालांकि राहत की बात यह है कि कल नोएडा में अलग-अलग जगहों पर बड़े पैमाने पर हुए फैक्ट्री मजदूरों का प्रदर्शन पूरी तरह थम चुका है. दोबारा ऐसे किसी विरोध-प्रदर्शन का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है. लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन इसके लिए मुसतैद है.
नोएडा में प्रमुख ट्रैफिक डायवर्जन (Noida Traffic Diversion)
ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाला ट्रैफिक
-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दलित प्रेरणा स्थल के पास दबाव बढ़ने पर वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यह ट्रैफिक सेक्टर-37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक होते हुए सेक्टर-15 गोलचक्कर से अपने गंतव्य तक जा सकेगा.
एक्सप्रेसवे से सेक्टर-95 (गेट नं. 4) की ओर जाने वाले वाहन
-अगर यहां ट्रैफिक अधिक हुआ तो वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर मोड़ा जाएगा. यहां से वाहन रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 या सेक्टर-18 अंडरपास के रास्ते आगे बढ़ सकेंगे.
नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला ट्रैफिक
-डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के पास दबाव की स्थिति में ट्रैफिक को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यह ट्रैफिक सेक्टर-15, रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक और सेक्टर-37 के रास्ते आगे बढ़ेगा.
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए जरूरी सलाह
- DND Flyway और कालिंदी कुंज रूट पर भारी दबाव की संभावना है, इसलिए पीक टाइम (सुबह–दोपहर) में यात्रा टालें.
- फिल्मसिटी और सेक्टर-18 के आसपास जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए सेक्टर-62, सेक्टर-63 या एनएच-9 (गाजियाबाद रूट) का विकल्प अपनाएं.
- अगर दलित प्रेरणा स्थल या सेक्टर-95 की ओर जा रहे हैं, तो पहले से पार्किंग प्लान तय करें, क्योंकि मौके पर एंट्री सीमित हो सकती है.
- गूगल मैप/नेविगेशन का इस्तेमाल करें और रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट देखकर ही रूट चुनें.
पार्किंग की व्यवस्था
- सेक्टर-37 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग दलित प्रेरणा स्थल गेट नं. 1 के अंदर की जाएगी.
- दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए फिल्मसिटी क्षेत्र की मल्टीलेवल पार्किंग तय की गई है.
- कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले वाहनों को सेक्टर-95 गंदा नाला के पास बने अंडरग्राउंड पार्किंग स्थल में खड़ा किया जाएगा.
आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी
डायवर्जन के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को सुचारु रूप से निकाला जाएगा ताकि किसी भी स्थिति में राहत कार्य प्रभावित न हो.
हेल्पलाइन और अपील
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. किसी भी समस्या की स्थिति में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है.
About the Author

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें


