2.3 C
Munich

जौनपुर में जाम से राहत! अब 5 मिनट में पार होगी गोमती नदी, बदलापुर से तूतिपुर तक के लिए शुरू हुआ नया पीपा पुल

Must read


Last Updated:

जौनपुर में गोमती नदी पर बने नए पीपा पुल के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है. अब बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक का सफर, जो पहले घंटों में पूरा होता था, महज 5 मिनट में तय किया जा सकेगा. इससे हजारों लोगों को रोजाना जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

जौनपुर: अगर आप भी शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में घंटों जाम में फंसते थे, तो अब आपके लिए बड़ी राहत की खबर है. बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक गोमती नदी पर बने प्लाटून पुल (पीपे का पुल) के शुरू होने से अब यह लंबा सफर महज 5 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. पहले जहां कटघरा से तूतिपुर पहुंचने में लोगों को घंटों जाम झेलना पड़ता था, अब यह नया रास्ता समय और परेशानी दोनों बचाएगा.

लगभग 66.75 लाख रुपये की लागत से बना है पुल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने इस पुल का लोकार्पण करते हुए बताया कि लगभग 66.75 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है. उन्होंने कहा कि जौनपुर शहर के बीचों-बीच बहने वाली गोमती नदी के कारण शहर दो हिस्सों में बंटा हुआ है. आधी आबादी नदी के इस पार और आधी उस पार रहती है, जिससे आवागमन की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी.

जनता को मिलेगी राहत

शहर में पहले से केवल तीन पक्के पुल होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी. इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा अस्थायी समाधान के रूप में प्लाटून पुल का निर्माण कराया गया है. इससे पहले सिपाह अचला देवी घाट से मियापुर तक एक पीपा पुल बनाकर जनता को राहत दी जा चुकी है और अब बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक यह दूसरा पुल भी शुरू हो गया है.

इस नए पुल के शुरू होने से बदलापुर पड़ाव, कटघरा, ताड़तला, मखदूम शाह अढ़न, अबीरगढ़ टोला, तूतिपुर, पानदरीबा और पुरानी बाजार सहित कई मोहल्लों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. रोजाना इन इलाकों के हजारों लोग जाम से जूझते थे, लेकिन अब उनका सफर आसान और तेज हो जाएगा.

मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने यह भी बताया कि शास्त्री पुल के समानांतर एक नया पक्का पुल भी बनाया जा रहा है. हालांकि, इसके निर्माण में देरी होने पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की थी. गडकरी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की है और अब जल्द ही उस पुल का निर्माण भी पूरा होने की उम्मीद है.

घंटों जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

यह पीपा पुल न केवल जाम से राहत देगा, बल्कि लोगों के समय की बचत कर शहर की यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाएगा. अब जौनपुर की जनता को घंटों की परेशानी से छुटकारा मिलकर मिनटों में सफर तय करने की सुविधा मिल गई है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article