13.5 C
Munich

तानिया चटर्जी का नया खुलासा, युजवेंद्र चहल की टीम वीडियो डिलीट करने का बना रही दबाव, एक्ट्रेस ने दिया चैलेंज

Must read


Last Updated:

एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें इंस्टाग्राम पर मेसेज किया था. एक्ट्रेस ने सबके सामने सबूत पेश कर दिखाया कि युजवेंद्र ने उन्हें मेसेज में क्यूट कहा था. अब नए खुसाले करते हुए एक्ट्रेस ने दावा किया है कि क्रिकेटर की टीम उनपर वीडियो डिलीट करने का दबाव डाल रही है. चहल को चैलेंज करते हुए तानिया कहती हैं कि वो चाहें तो आकर उनसे खुद बात कर सकते हैं, लेकिन इसमें वीडियो डिलीट करने वाली कोई बात नहीं है.

Zoom

एक्ट्रेस ने क्रिकेटर और उनकी टीम पर आरोप लगाया है.

नई दिल्ली. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने आरोप लगाते हुए बताया कि 3 साल पहले, साल 2023 में क्रिकेटर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मेसेज किया था. तानिया ने पैप्स के सामने युजवेंद्र चहल के मेसेज की फोटो दिखाई जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होते ही ये टॉपिक चर्चा में आ गया. अब ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस का कहना है कि क्रिकेटर की टीम उनपर वीडियो डिलीट करने का प्रेशर बना रही है.

इंडिया फोरम के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि पैप्स को मेसेज दिखाने के बाद से युजवेंद्र चहल की पीआर टीम उनपर वीडियो डिलीट करने का दबाव बना रही है. एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने क्या कभी युजवेंद्र चहल से बात की है. इसपर वो कहती हैं कि नहीं वो बात कैसे करतीं. क्रिकेटर की टीम उनपर वीडियो डिलीट करने का प्रेशर डाल रही है. लेकिन वो समझ नहीं पा रही थी कि ऐसा क्यों. उन्होंने कुछ बुरा या शर्मनाक थोड़ी न कहा है. वो तो आम मेसेज था जिसमें एक आदमी एक महिला की तारीफ कर रहा है. इसको इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाना. वो कहती हैं कि अगर चहल चाहते हैं तो वो खुद सामने से आकर उनसे बात कर सकते हैं.

तानिया का खुलासा युजवेंद्र ने किया था मेसेज

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि युजवेंद्र ने ही पहले उन्हें मेसेज किया था और वो भी एक बार नहीं बल्कि कई बार खुद सामने से मेसेज किया था. वो कहती हैं कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वो उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि वो अपने काम में काफी व्यस्त थीं. वो कहती हैं कि जब बाद में उन्होंने चहल की प्रोफाइल चेक की तो उन्हें मालूम चला कि वो नामी क्रिकेटर हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article