14.8 C
Munich

Mami Bhanja Love Affair | UP Crime News

Must read


Last Updated:

Bahu Bhanja Love Affair: लखनऊ में रहने वाली एक महिला को अपने भांजे से प्यार हो गया. भांजा मिलने पहुंचा तो पीछे-पीछे महिला की सास भी पहुंच गई. जब बहू को पता चला कि सास को सब पता लग गया है तो उसने जहर वाली रोटी खिला दी.

Zoom

बहू ने सास की हत्या की.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला का अपने ही भांजे से नैन मटक्का चल रहा था. जब उसे भनक लगी कि यह बात सास को पता है तो उसने बड़े ही प्यार से रोटी बनाई. फिर उसमें जहर मिला दिया और सास को रोटी खिला दी… हालांकि, अगले ही दिन सास की मौत हो गई. आनन-फानन में भांजे संग मिलकर शव को जमीन में दफना दिया. अब जब पूरी हत्या का खुलासा हुआ तो पुलिस महिला को गिरफ्तार कर जेल ले गई. आइए जानते हैं पूरा मामला…

यह है पूरी घटना

घटना काकोरी के इब्राहिमगंज गांव की है. 65 साल की शांति देवी की हत्या का खुलासा हुआ है. दरअसल, बहू शालिनी और भांजे करन के बीच अवैध संबंध थे. लंबे समय से ये सबकी आंखों में धूल झोंक रहे थे. एक दिन सास शांति को पता चला कि करन और शालिनी के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है. उसने इस पर नाराजगी जताई. इस पर बहू भड़क गई. उसने सास को मौत के घाट उतारने की साजिश रच ली.

ऐसे की हत्या

5 अप्रैल को शालिनी ने भांजे करन से जहर मंगवाया. फिर रोटी में जहर मिलाकर सास को खिला दिया. अगले दिन 6 अप्रैल को शांति की मौत हो गई. इस पर करन और शालिनी ने शव को जमीन में दफना दिया. वहीं पति मनोज को शक हुआ कि ऐसे कैसे मां की मौत हो सकती है. उसने शालिनी और करन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.

अब हुआ खुलासा

पुलिस ने शव को जमीन से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. तीन डॉक्टरों के पैनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की. हालांकि, रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हुई. मगर, पुलिस ने जांच बरकरार रखी. फिर पता चला कि शालिनी ने जहर मंगवाया था. जब कड़ाई से पूछताछ की तो हत्यारिन बहू ने सब कबूल कर लिया. उसने बताया कि भांजे करन के साथ अवैध संबंधों में सास बाधा बन रही थीं. इसलिए उनकी हत्या कर दी. अब काकोरी पुलिस करन की भी तलाश में जुट गई है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article