17.4 C
Munich

लगातार दो छक्के, फिर लगातार तीन चौके, आयुष म्हात्रे ने 25 करोड़ी ग्रीन का उतारा ‘भूत’, वैभव को भी नहीं छोड़ा

Must read


होमखेलक्रिकेट

लगातार 2 छक्के, फिर लगातार 3 चौके, म्हात्रे ने 25 करोड़ी ग्रीन का उतारा ‘भूत’

Last Updated:

Ayush Mhatre Batting vs KKR: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने कैमरन ग्रीन और वैभव अरोड़ा के ओवर में जमकर चौके-छक्के उड़ाए. म्हात्रे ने 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. हालांकि, अर्धशतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए. म्हात्रे ने 38 रन की विस्फोटक पारी खेली.

Zoom

आयुष म्हात्रे ने 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से की बैटिंग.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का बल्ला खूब बोल रहा है. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाने के बाद म्हात्रे ने कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई की. सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक में 18 वर्षीय म्हात्रे ने लगभग 224 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. हालांकि, वह अर्धशतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके को कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका जल्दी लगा. इसके बाद क्रीज पर आए भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान म्हात्रे ने विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. उन्होंने पहले कैमरन ग्रीन की गेंदबाजों पर लगातार बाउंड्री लगाईं और फिर वैभव अरोड़ा का भी यही हश्र किया.

लगातार चौके-छक्कों से उड़ाया गर्दा
पारी के तीसरे ओवर में सीएसके ने रुतुराज का विकेट गंवा दिया. रुतुराज सिर्फ 7 रन ही बना सके. नंबर-3 पर आकर आयुष म्हात्रे ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला और फिर अपनी दूसरी गेंद का सामना करते हुए चौका लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए. पारी का तीसरा ओवर ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन लेकर आए, जिन्हें म्हात्रे ने आड़े हाथों लेते हुए 20 रन कूट डाले. दूसरी गेंद पर चौका लगाया. तीसरी गेंद डॉट खेलने के बाद म्हात्रे ने आखिरी तीन बॉल पर एक दमदार चौका और लगातार दो गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए ओवर खत्म किया. इस ओवर में कुल 21 रन आए.

आयुष म्हात्रे ने 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से की बैटिंग.

वैभव के ओवर में चौकों की हैट्रिक
ग्रीन के बाद आयुष म्हात्रे ने वैभव अरोड़ा के ओवर को टारगेट करते हुए बाउंड्री ठोकीं. पारी के इस छठे ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर आयुष म्हात्रे ने एक के बाद एक शानदार चौका बटोरकर 12 रन लूट लिए. अगली दो गेंदें डॉट रहीं. हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने उन्हें आउट कर बदला ले लिया. शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने गए म्हात्रे ने रमनदीप सिंह को कैच थमा बैठे. बाउंड्री के नजदीक रमनदीप ने दबाव में एक अच्छा कैच लेकर म्हात्रे को पवेलियन की राह दिखाई.

वैभव ने 17 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली. उनकी इस पारी में 6 चौके और दो छक्के शामिल रहे. म्हात्रे ने सीएसके को अपनी इस आक्रामक बैटिंग से पावरप्ले में 70 रन के पार पहुंचा दिया. सीएसके का 6 ओवर के बाद स्कोर 72 रन था. यह पावरप्ले में सीएसके का केकेआर के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2018 में इसी मैदान पर सीएसके ने एक विकेट खोकर 75 रन बनाए थे. दूसरे विकेट के लिए म्हात्रे और संजू सैमसन के बीच 47 रन की पार्टनरशिप हुई. सैमसन भी शानदार लय में नजर आए.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article