10.6 C
Munich

Aaj Ka Mesh Rashifal : और करीब आएंगे प्रेमी जोड़े, तगड़ी आमदनी के योग…मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 15 April 2026 : मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. आज पूरे दिन सक्रिय महसूस करेंगे. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है. मित्रों और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा लग्न के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. शुभ मुहूर्त कोई नहीं है. कोई नया या मांगलिक काम कुछ दिनों के टाल दें. अशुभ समय 12.21 से 1.57 तक रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 15 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. नेटवर्किंग से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. उधार पैसे वापस मिल सकते हैं. प्यार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. सेहत सामान्य रहेगी. आज भगवान गणेश की पूजा करें. इससे दिन अच्छा रहेगा. आज बसंत ऋतु, माष वैशाख है. तिथि त्रियोदशी, नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद और पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.56 मिनट पर, सूर्यास्त 6.46 पर होगा. शुभ मुहूर्त कोई नहीं है. कोई नया या मांगलिक काम कुछ दिनों के टाल दें. अशुभ समय 12.21 से 1.57 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा आज लग्न के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव लाभ, आय, इच्छाओं की पूर्ति व मित्रों से सहयोग से जुड़ा है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे. आज का पूरा दिन आर्थिक लाभ के लिए बेहतरीन रहेगा.  इच्छाओं की पूर्ति के साथ ही नेटवर्किंग से भी आपको लाभ मिलेगा.

सुबह उठकर करें ये काम

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. आज पूरे दिन सक्रिय महसूस करेंगे. खानपान में ड्राई फ्रूट आदि का सेवन ज्यादा करें. पानी खूब पिएं. सुबह उठकर योग व ध्यान करें तो दिन अच्छा रहेगा और ऊर्जा बरकरार रहेगी. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है. मित्रों और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ सकती हैं. नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा. रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. सार्थक बातचीत भी होगी. शुभ कार्य के योग बन रहे हैं.

इसमें होगा विस्तार

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत है. तगड़ी आमदनी होने के योग हैं. रुका हुआ धन या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यवसाय में विस्तार होगा. नए आइडिया से आने वाले समय में लाभ के अवसर मिलेंगे. नौकरी और करियर में भी नई जगह पर प्रयास सफल होंगे. इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. वरिष्ठों से पूरा सहयोग मिलेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article