16 C
Munich

लखीमपुर खीरी में अंबेडकर मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल, 40 लोग हिरासत में, दो FIR दर्ज

Must read


Last Updated:

Lakhimpur Kheri Bawal Live: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन लखीपुर खीरी के बांकेगंज पुलिस चौकी के बाबूपुर गांव में उस वक्त माहौल बिगड़ गया जब बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई और फिर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ शुरू हो गया. इस हंगामे में पुलिस की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया है, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लखीमपुर खीरी में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल

लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार को अंबेडकर मूर्ति स्थापना के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 20-20 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस मामले में दो FIR भी दर्ज की गई है. एक मुकदमा पीड़ित महिला की तरफ से लिखवाया गया है, जबकि दूसरा मुकदमा पुलिस की तरफ से लिखा गया हैं. पूरा मामला मैलानी थाने के बांकेगंज पुलिस चौकी के बाबूपुर गांव का है. 14 अप्रैल को अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. जिसके बाद बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती के मौके पर माहौल उस वक्त बिगड़ गया, जब बाबा साहेब की मूर्ति को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए… खते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और हिंसा शुरू हो गई. इस दौरान पुलिस पर भी हमला हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. मामला मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज चौकी अंतर्गत बाबूपुर गांव का है, जहां ग्राम समाज की जमीन पर एक पक्ष बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित करना चाहता था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था. इसी को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

कई पुलिसकर्मी घायल

हाथापाई के दौरान ही बाबा साहेब की मूर्ति गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद माहौल अचानक भड़क उठा. आक्रोशित भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की.  पुलिस की गाड़ियां भी नहीं बचीं. जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया गया और स्थिति को काबू में करने की कोशिश जारी है. फिलहाल हालात कंट्रोल में बताए जा रहे हैं. लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है.

खड़े हुए कई सवाल

अपर पुलिस अधीक्षक अजय राय ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है. लेकिन अंबेडकर जयंती जैसे संवेदनशील मौके पर इस तरह का विवाद कई बड़े सवाल खड़े करता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ऐसे विवादों को समय रहते रोका नहीं जा सकता था?

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article