16 C
Munich

दिल्ली में नितिन नवीन से मिले केशव मौर्य, विनोद तावड़े से भी मुलाकात…योगी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज

Must read


Last Updated:

Yogi Cabinet Expansion News : पंकज चौधरी को प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही नए संगठन के गठन की बातें होती रही हैं, लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. आज उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री विनोद तावड़े से मिले. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार में सहयोगी दलों को भी शामिल किया जा सकता है. पिछले दिनों विनोद तावड़े ने लखनऊ का दौरा किया था. सूत्रों का कहना है कि बात लगभग फाइनल हो चुकी है. दिल्ली से एक और डिप्टी सीएम बनाने की बात भी कही जा रही है.

Zoom

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले.

लखनऊ. यूपी में बीजेपी को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. पंकज चौधरी को प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही यूपी में नए संगठन के गठन की बातें होती रही हैं, लेकिन इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हो सका है. योगी मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसी क्रम में आज (3 मई) उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है. डिप्टी सीएम केशव मौर्य बीजेपी महामंत्री विनोद तावड़े से भी मिले. कहा जा रहा है कि इस दौरान यूपी में नए संगठन के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई.

10 मई तक साफ होगी तस्वीर
कहा जा रहा है कि 10 मई तक मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा. अधिकतम 6 मंत्री बनाए जा सकते हैं. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार में सहयोगी दलों को भी शामिल किया जा सकता है. चर्चा यह भी है कि बीजेपी के 65 वर्ष के विधायकों से कहा गया है कि वे मंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी न करें. पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लखनऊ का दौरा किया था. विनोद तावड़े के पास यूपी का प्रभार भी है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की.

धर्मपाल सिंह से बंद कमरे में मुलाकात
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से बंद कमरे में मुलाकात हुई. सूत्रों का कहना है कि बात लगभग फाइनल हो चुकी है. 10 मई तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से एक और डिप्टी सीएम बनाने की बात भी कही जा रही है. चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सहयोगी दलों से दो मंत्री बनाने की बात कही है, ताकि चुनाव में समन्वय ठीक रहे. विनोद तावड़े ने 65 साल या उससे ऊपर के नेताओं को मंत्री पद की दावेदारी न करने की अपील की है. इस पर दिल्ली में पार्टी की उच्च स्तर की बैठकें पहले ही हो चुकी हैं. इनमें कैबिनेट विस्तार, संगठनात्मक बदलाव और विभिन्न निगम-मंडलों में समायोजन पर चर्चा हुई. इसी क्रम में आज डिप्टी सीएम केशव मौर्य दिल्ली पहुंचे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article