16 C
Munich

क्रिकेट के मैदान पर तबाही मचाने वाली 7 पति-पत्नी की जोड़ी, एक तो IPL चैंपियन टीम का कप्तान

Must read


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेट में 7 पति-पत्नी की जोड़ी ने मचाई तबाही, एक तो IPLचैंपियन टीम का कप्तान

Last Updated:

क्रिकेट के मैदान पर किसी को खेलते देखने के बाद प्यार होना बहुत आम बात है. ऐसी कई जोड़ी है जिनको अपने फेवरेट क्रिकेटर से प्यार हुआ और फिर शादी भी हो गई. ऐसा कम देखने को मिलता है कि पति पत्नी दोनों क्रिकेट खेलते हों और रिश्ता शादी तक पहुंचा हो. आइए जानते हैं उन सबसे चर्चित पुरुष क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने महिला क्रिकेटरों से शादी की.

Zoom

रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार की क्रिकेटिंग जोड़ी सुपर हिट

क्रिकेट के मैदान पर किसी को खेलते देखने के बाद प्यार होना बहुत आम बात है. ऐसी कई जोड़ी है जिनको अपने फेवरेट क्रिकेटर से प्यार हुआ और फिर शादी भी हो गई. ऐसा कम देखने को मिलता है कि पति पत्नी दोनों क्रिकेट खेलते हों और रिश्ता शादी तक पहुंचा हो. आइए जानते हैं उन सबसे चर्चित पुरुष क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने महिला क्रिकेटरों से शादी की.

1. मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता हैं. उनकी पत्नी एलिसा हीली वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर हैं. उनको महान विकेटकीपर और बैटर के रूप में पूरी दुनिया जानती है. इस जोड़ी ने 2016 में शादी की थी. इनकी कहानी खास इसलिए है क्योंकि दोनों ने एक साथ ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया. एलिसा ने अपनी टीम को कई आईसीसी खिताब दिलाए हैं, जबकि स्टार्क ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन से टीम को चैंपियन बनाया.

2. रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार

इंडियन प्रीमियर लीग में इस समय चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे रुतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार से शादी की है. आईपीएल के अलावा रुतुराज का बल्ला टीम इंडिया में भी चला है. उनको भारत की तरफ से खेलने का मौका मिल चुका है. उत्कर्षा एक उभरती हुई तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपना टैलेंट दिखाया है. इस कपल ने 2023 में शादी की और उनकी शादी क्रिकेट जगत में खूब चर्चा में रही. इनका रिश्ता इस बात की मिसाल है कि साझा सपने और आपसी समर्थन रिश्ते को मजबूत बनाते हैं.

3. रसानजली सिल्वा और गाइ डी अल्विस

गाइ डी अल्विस 1980 के दशक में श्रीलंका के भरोसेमंद विकेटकीपर-बैटर रहे हैं. वहीं रसानजली सिल्वा एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर थीं. श्रीलंकाई क्रिकेटरों की जोड़ी ने दोस्ती को प्यार में बदला. इनकी शादी सिर्फ साथ रहने का नहीं, बल्कि क्रिकेट के प्रति साझा समर्पण का प्रतीक है. दोनों ने अपने-अपने तरीके से श्रीलंका की क्रिकेट इतिहास में अहम योगदान दिया.

4. रोजर प्राइडो और रूथ वेस्टब्रुक

इंग्लैंड के दो क्रिकेट के दीवानों ने एक दूसरे को दिल दिया और फिर शादी का फैसला लिया. रोजर प्राइडो और रूथ वेस्टब्रुक ने पुरुष और महिला टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेला. रोजर ने इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट मैच खेले, जबकि रूथ वेस्टब्रुक इंग्लिश महिला टीम की अहम सदस्य थीं.

5. ऐन-मैरी मैकडॉनल्ड और जोनाथन गार्थ

आयरलैंड की क्रिकेटिंग इतिहास में ऐन-मैरी मैकडॉनल्ड और जोनाथन गार्थ एक खास कपल हैं. ऐन-मैरी ने आयरिश महिला टीम के लिए कई वनडे खेले, जबकि जोनाथन गार्थ ने घरेलू स्तर पर आयरलैंड की क्रिकेट में योगदान दिया. इनकी क्रिकेट विरासत सिर्फ उनके करियर तक सीमित नहीं रही, बल्कि ऐन-मैरी की बेटी अब ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमा रही हैं.

6. जोहाना मरे और रॉबर्ट केर

मरे और केर दोनों ने वेलिंगटन के लिए घरेलू क्रिकेट में खेला और भरोसेमंद क्रिकेटर के रूप में पहचान बनाई. रॉबर्ट टीम में विकेटकीपर बैटर की अहम भूमिका निभाते थे जबकि जोहाना महिला क्रिकेट में मुख्य रूप से बैटर के रूप में खेलती थीं. उनकी बेटी अमेलिया केर ने बड़े होकर माता पिता का नाम रोशन किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाया.

7. चिपो मुगेरी-तिरिपानो और डोनाल्ड तिरिपानो

जिम्बाब्वे की क्रिकेट में भी डोनाल्ड तिरिपानो और चिपो मुगेरी-तिरिपानो एक क्रिकेटिंग कपल हैं. डोनाल्ड टीम के भरोसेमंद ऑलराउंडर रहे जो सालों से टीम का हिस्सा रहे हैं. वहीं चिपो ने जिम्बाब्वे महिला टीम की कप्तानी की है और उनकी क्रिकेटिंग इतिहास की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article