Last Updated:
Delhi Capitals captain Axar Patel statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 1 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. दोनों टीमों ने जीत के लिए आखिरी गेंद तक संघर्ष किया. इस करीबी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बताया कि उनकी टीम से कहां चूक हुई.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सबसे रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था. गुजरात ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दिल्ली ने भी लगातार गिरते हुए विकेट के बीच केएल राहुल की दमदार बल्लेबाजी से गुजरात को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी गेंद पर वह 2 रन नहीं बना पाई. इस करीबी हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश नजर आए.
मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा, “दोनों टीमों ने काफी अच्छा क्रिकेट खेला और मैच काफी करीबी रहा. हम इस सीजन लगातार अच्छी चेज कर रहे थे और इस मैच में भी हमने काफी अच्छा काम किया, लेकिन अहम मौकों पर जो विकेट गिरे उनकी वजह से हम मैच में पीछे हो गए.” बता दें कि दिल्ली की टीम के लिए केएल राहुल के अलावा और कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर समझदारी नहीं दिखा पाए.
अक्षर पटेल ने की केएल राहुल की तारीफ
पहले दो मैच में सस्ते में आउट होने वाले केएल राहुल ने गुजरात के खिलाफ मैच में दमदार बल्लेबाजी की. केएल राहुल ने टीम के लिए 52 गेंद में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 92 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन आखिर के ओवरों में वह अपना विकेट गंवा बैठे जो दिल्ली की हार का एक बड़ा कारण भी रहा. हालांकि, कप्तान अक्षर पटेल केएल राहुल की बल्लेबाजी से काफी खुश नजर आए.
केएल राहुल की बल्लेबाजी को लेकर अक्षर पटेल ने कहा, “राहुल ने एक शानदार पारी खेली और अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया. जब हमारे विकेट भी गिर रहे थे और हालात मुश्किल हो रहे थे तब भी वह रन बनाना जारी रख रहे थे. केएल राहुल की बल्लेबाजी के कारण ही हम मैच में अंतिम गेंद तक बने रहे थे.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


