Last Updated:
Matheesha Pathirana receives NOC from SLC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पहली जीत के लिए तरस रही कोलकाता नाइटराइडर्स को एक अच्छी खबर मिली है. टीम में श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथिसा पाथिराना जल्द ही शामिल होंगे. पाथिराना श्रीलंका क्रिकेट से एनओसी मिलने का इंतजार कर रहे थे जो कि उन्हें मिल गया है.
केकेआर में शामिल होंगे मथीसा पाथिराना
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत बहुत ही खराब हुई है. तीन बार की चैंपियन केकेआर इस सीजन में अबतक कुल चार मैच खेल चुकी है, लेकिन उसके एक में भी जीत नहीं मिल पाई है. ऐसे में पहली जीत की तलाश में जुटी केकेआर की टीम के लिए अब एक अच्छी खबर आई है. सीजन के शुरुआत में ही चोटिल खिलाड़ियों से परेशान केकेआर में अब श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना जुड़ने वाले हैं.
मथीसा पाथिराना को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एनओसी मिल चुकी है. ऐसे में उनके टीम से जुड़ने पर केकेआर को बड़ी राहत मिलेगी. क्योंकि, टीम में पहले ही हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में पाथीराणा के आने से केकेआर की गेंदबाजी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी. केकेआर ने पाथीराना ऑक्शन में 18 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा था.
केकेआर के पास है सिर्फ 1 अंक
आईपीएल 2026 में केकेआर की टीम के पास सिर्फ 1 अंक है. केकेआर का पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था, जिससे उसे एक अंक मिला है. बता दें कि केकेआर आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स के साथ गई थी. टीम ने कई अच्छे खिलाड़ियों पर दांव भी लगाया था, लेकिन दुर्भाग्य से चोट और अन्य कारणों से टीम की गेंदबाजी कमजोर हो गई.
हर्षित राणा सीजन के शुरुआत में बाहर हो गए. इसके अलावा मुस्ताफिजुर रहमान को बांग्लादेश के साथ राजनीतिक तनाव के कारण टीम ने रिलीज कर दिया. वहीं, शुरुआती मैचों में पाथीराना के नहीं होने से भी केकेआर को भारी नुकसान हुआ है. ऐसे में उम्मीद है कि अब पाथीराना के टीम में जुड़ने से केकेआर की टीम टूर्नामेंट में दमदार वापसी करेगी. केकेआर सीजन में अब अपना 5वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 अप्रैल को खेलने मैदान पर उतरेगी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


