Last Updated:
5 Indian-Cricketers-Interfaith-Marriag: भारतीय क्रिकेट के मैदान पर जितनी विविधता खेल में दिखती है, उतनी ही इन खिलाड़ियों की निजी जिंदगी में भी है. जहीर खान, शिवम दुबे और दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गजों ने समाज की रूढ़ियों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे धर्म में अपना जीवनसाथी चुना.किसी ने दो रीति-रिवाजों से शादी कर मिसाल पेश की, तो किसी ने मुश्किल वक्त में मिले प्यार का हाथ थामा. इन 5 क्रिकेटरों ने साबित किया कि प्यार का कोई मजहब नहीं होता.
भारत के इन 5 क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म में की शादी.
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर जब कोई खिलाड़ी चौका लगाता है या विकेट लेता है, तो पूरा देश एक होकर जश्न मनाता है. वहां न कोई धर्म होता है, न कोई जाति. खेल की यही खूबसूरती खिलाड़ियों की निजी जिंदगी में भी देखने को मिलती है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे दिग्गज रहे हैं जिन्होंने समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाया और दूसरे धर्म में शादी रचाई. उन 5 दिग्गज क्रिकेटरों के बारे में आइए जानते हैं जिन्होंने साबित किया कि दिल मिलने के बाद मजहब के मायने बदल जाते हैं.
टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने साल 2011 विश्व कप में अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को विश्व विजेता बनाया. उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. जहीर एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि सागरिका घाटगे एक हिंदू (मराठा) परिवार से आती हैं. सागरिका ने फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान प्रीति सबरवाल की भूमिका निभाई थी, जहां से उन्हें असल पहचान मिली. इन दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी. इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली. इनकी शादी ने यह संदेश दिया कि जहां आपसी समझ और सम्मान हो, वहां धर्म कभी आड़े नहीं आता.
भारत के इन 5 क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म में की शादी.
शिवम दुबे और अंजुम खान की दो रीति-रिवाजों से मुकम्मल हुआ प्यार
ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) अपनी लंबी हिट्स के लिए मशहूर हैं. लेकिन उनकी शादी भी उतनी ही चर्चा में रही. शिवम ने साल 2021 में अंजुम खान से शादी की. यह रिश्ता इसलिए खास था क्योंकि शिवम हिंदू हैं और अंजुम मुस्लिम. अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए इस जोड़े ने एक अनूठी मिसाल पेश की. उन्होंने हिंदू और मुस्लिम, दोनों रीति-रिवाजों से विवाह की रस्में पूरी कीं. शिवम और अंजुम ने शादी से पहले करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. आज यह कपल खुशहाल जीवन बिता रहा है और एक बेटा और बेटी के माता-पिता हैं.
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल को विपरीत परिस्थितियों में मिला प्यार का सहारा
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के आने से उनकी जिंदगी में स्थिरता आई. कार्तिक हिंदू परिवार से हैं, जबकि दीपिका ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं. पहली पत्नी से तलाक के बाद जब कार्तिक मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब दीपिका ने उनका हाथ थामा. साल 2015 में दोनों ने शादी रचाई. यह शादी भी दोनों धर्मों के सम्मान के साथ संपन्न हुई. आज यह जोड़ा जुड़वा बेटों के माता-पिता है और खेल जगत के सबसे ‘पावर कपल्स’ में से एक माना जाता है.
अजीत अगरकर और फातिमा की दोस्ती जो रिश्तेदारी में बदल गई
टीम इंडिया के वर्तमान चीफ सेलेक्टर और पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की प्रेम कहानी बेहद सादगी भरी है. मराठी ब्राह्मण परिवार से आने वाले अगरकर को अपने दोस्त की बहन फातिमा से प्यार हुआ, जो एक मुस्लिम परिवार से थीं. साल 2007 में उन्होंने फातिमा को अपना हमसफर बनाया. अगरकर ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन उनकी शादी यह दिखाती है कि सच्चा प्यार किसी भी दीवार को पार कर सकता है.अगरकर और फातिमा का रिश्ता पिछले कई सालों से मजबूती के साथ कायम है.
जब क्रिकेट और बॉलीवुड का हुआ मिलन
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की दूसरी शादी ने 90 के दशक में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अपनी पहली पत्नी नौरीन से तलाक लेने के बाद साल 1996 में अजहर ने मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी से निकाह किया. अजहर मुस्लिम थे और संगीता हिंदू. क्रिकेट और बॉलीवुड के इस मिलन ने समाज में काफी चर्चा पैदा की थी. हालांकि, 14 साल साथ रहने के बाद 2010 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया. भले ही यह रिश्ता लंबा नहीं चल सका, लेकिन उस दौर में यह अंतरधार्मिक विवाह की सबसे बड़ी खबरों में से एक था.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें


