Last Updated:
वॉशिंगटन सुंदर का मानना है कि भारतीय क्रिकेट के लिए हर फॉर्मेट में खेलना बहुत बड़ा वरदान है. हम सब जानते हैं कि भारतीय टीम किस तरह का क्रिकेट खेलती है.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे तीनों फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला है और आगे भी मैं अपनी तरफ से योगदान देकर भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहूंगा.
फिरकी के फनकार का फ्यूचर प्लान, टॉर्गेट पर 2027 वर्ल्ड कप
नई दिल्ली. IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का कहना है कि क्रिकेट का शेड्यूल बहुत व्यस्त है, इसलिए अब हर फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी कम ही मिलते हैं, लेकिन इस ग्रुप का हिस्सा होना एक खूबसूरत वरदान है, कोई बड़ी चुनौती नहीं है.
2017 में भारत के लिए पहली बार खेलने वाले सुंदर को करियर में कई बार चोट लगी है, लेकिन पिछले 18 महीने से वह भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए हर फॉर्मेट में खेलना बहुत बड़ा वरदान है. हम सब जानते हैं कि भारतीय टीम किस तरह का क्रिकेट खेलती है.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे तीनों फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला है और आगे भी मैं अपनी तरफ से योगदान देकर भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहूंगा. सुंदर ने टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ही मैच खेले हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है.
फिटनेस है तो फ्यूचर है
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे सुंदर ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है, जिससे उन्हें अलग-अलग फॉर्मेट में लगातार मौके मिलते रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे ज्यादा चुनौतियां नहीं दिखती. फिटनेस की बड़ी भूमिका है और आपको समझना होता है कि अलग-अलग हालात में शरीर कैसे काम करता है.
2027 वर्ल्ड खेलना लक्ष्य
सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन के रिटायरमेंट के बाद सुंदर को टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मौके मिलने लगे हैं, लेकिन छोटे फॉर्मेट में उन्हें अपनी बल्लेबाजी सुधारनी पड़ी है. उन्होंने कहा, ‘आपको अलग-अलग रोल के लिए अलग तैयारी करनी होती है और समझना होता है कि किस तरह के स्किल्स की जरूरत है और उसी हिसाब से काम करना पड़ता है.’ उन्हें उम्मीद है कि अगले साल दक्षिण अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे, लेकिन उनका सबसे बड़ा लक्ष्य भारत के लिए हर मैच जीतना है.


