8.2 C
Munich

अब इलेक्ट्रिक कार से सफर होगा आसान, कौशांबी में यहां शुरू हुई EV चार्जिंग सुविधा..जानिए रेट

Must read


कौशांबी जिले के लिए यह एक बड़ी राहत है. अब जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि कौशांबी का पहला इलेक्ट्रिक ड्राइव पावर चार्जिंग प्वाइंट तैयार हो गया है. जिले के सैनी क्षेत्र स्थित BPCL अरुण पेट्रोलियम पंप पर इस चार्जिंग प्वाइंट की शुरुआत हो चुकी है. इस सुविधा के शुरू होने से अब इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी.

चार्जिंग के लिए नहीं जाना होगा दूसरे शहर

दरअसल, तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के दौर में गाड़ियों की चार्जिंग की सुविधा नहीं होने से वाहन मालिकों को काफी परेशानी हो रही थी. अब तक इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को चार्जिंग के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन इस चार्जिंग स्टेशन के शुरू होने से यह समस्या खत्म हो गई है.

कहां मिलेगी सुविधा

ग्राहक विभव वर्मा और धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से चित्रकूट तक सफर करने के लिए केवल रायबरेली में ही चार्जिंग प्वाइंट मिलता था, जिससे इलेक्ट्रिक कार से सफर करना कठिन होता था. अगर चार्जिंग की सुविधा नहीं हो, तो समस्याएं होती थीं. लेकिन अब कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे अरुण पेट्रोलियम BPCL पर पहला कार चार्जिंग प्वाइंट लग गया है.

क्या पड़ता है चार्जिंग का खतरा

इस पेट्रोल पंप पर 60 किलोवाट का चार्जिंग प्वाइंट लगाया गया है. ₹14 प्रति यूनिट के हिसाब से चार्जिंग होती है. चार्जिंग के लिए मोबाइल में E-Drive ऐप डाउनलोड करना होता है. कार की बैटरी के अनुसार लगभग एक घंटे में फुल चार्जिंग हो जाती है.

पंप मैनेजर दर्शन तिवारी ने बताया कि BPCL की ओर से सैनी के अरुण पेट्रोलियम में E-Drive के नाम से यह सुविधा शुरू की गई है. यहां 60 किलोवाट का DC चार्जिंग है. एक कार को फुल चार्ज करने में लगभग ₹500 से ₹1000 तक खर्च आता है, जिससे करीब 450 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है.

E-Drive ऐप डाउनलोड करना जरूरी

चार्जिंग के लिए मोबाइल में E-Drive ऐप डाउनलोड करना जरूरी है. जितनी चार्जिंग होगी, उतना ही पैसा कटेगा और बचा हुआ पैसा अकाउंट में वापस आ जाता है.

सैनी के अरुण पेट्रोलियम में E-Drive चार्जिंग प्वाइंट लगने से यहां रोज ग्राहकों की लाइन लग रही है. इससे पहले कौशांबी और नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को चार्जिंग के लिए परेशानी होती थी, लेकिन अब यह सुविधा मिलने से लोग आसानी से अपने गंतव्य तक जा रहे हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article