CTET Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है सीटीईटी रिजल्ट, सिर्फ ctet.nic.in पर देखें हर अपडेट

Date:


Last Updated:

CBSE CTET Result 2026: सीबीएसई सीटीईटी 2026 का रिजल्ट जल्द ही ctet.nic.in पर जारी होने वाला है. सीटीईटी में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर रोल नंबर के जरिए स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. जानिए सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए क्वॉलिफाइंग मार्क्स क्या हैं और रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया.

Zoom

CBSE CTET Result 2026: सीटीईटी रिजल्ट इसी महीने जारी होने की संभावना है

नई दिल्ली (CBSE CTET Result 2026). केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल हुए 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी करेगा. सीटीईटी रिजल्ट केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के सपने की पहली सीढ़ी है. सीटीईटी उत्तर कुंजी पर आपत्तियों के निपटारे के बाद बोर्ड फाइनल रिजल्ट तैयार कर रहा है.

सीटीईटी 2026 रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया और शैक्षणिक गलियारों में काफी हलचल है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार का पासिंग पर्सेंटेज पिछले सालों की तुलना में बेहतर रह सकता है. सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपर के लिए अलग-अलग कट-ऑफ और क्वॉलिफाइंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक लाना अनिवार्य है, जबकि आरक्षित वर्ग को इसमें कुछ छूट दी गई है. सीटीईटी स्कोरकार्ड लाइव होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश हो सकती है.

CBSE CTET Result 2026: सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट कब जारी होगा?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पिछले रुझानों को देखें तो परीक्षा खत्म होने के 4 से 6 हफ्तों के अंदर सीटीईटी रिजल्ट घोषित कर दिए जाते हैं. सीटीईटी 2026 के नतीजे मार्च के अंतिम हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है. हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीबीएसई सीटीईटी 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं:

  • सीबीएसई सीटीईटी 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘CTET Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर एंटर करके सबमिट बटन दबाएं.
  • इतना करते ही सीटीईटी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
  • फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें.

सीटीईटी क्वॉलिफाइंग मार्क्स और कट-ऑफ

सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए सीबीएसई ने कुछ स्टैंडर्ड तय किए हैं:

  • सामान्य वर्ग: 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) लाना अनिवार्य है.
  • आरक्षित वर्ग (ओबीसी/एससी/एसटी): 150 में से 82 अंक (55%) प्राप्त करने होंगे.

यह ध्यान रखें कि CTET केवल पात्रता परीक्षा है. यह सीधे तौर पर नौकरी की गारंटी नहीं देती. लेकिन इसके सर्टिफिकेट के बिना आप सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं.

CTET Certificate Validity: सीटीईटी प्रमाणपत्र की वैधता

उम्मीदवारों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता अब लाइफटाइम (जीवनभर) के लिए कर दी गई है.. यानी अगर आप एक बार सीटीईटी परीक्षा पास कर लेते हैं तो आपको दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं है, जब तक कि आप अपना स्कोर सुधारना न चाहें. पहले सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता कुछ सालों तक के लिए ही थी.

सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट के बाद क्या करें?

सीटीईटी 2026 में सफल उम्मीदवार अपनी मार्कशीट और पात्रता प्रमाणपत्र डिजिलॉकर digilocker.gov.in से भी डाउनलोड कर सकेंगे. यह डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज हर जगह मान्य होता है. इसके बाद अभ्यर्थी आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं (जैसे DSSSB, केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती और अन्य राज्य स्तरीय भर्तियों) की तैयारी शुरू कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related