गर्मी की शुरुआत के साथ बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है. इस मौसम का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. तापमान बढ़ने के साथ शरीर में पानी की कमी, संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के खान-पान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सावधानी और सही देखभाल से गर्मी के मौसम में बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है. तो आइए जानते हैं से इस मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का कैसे रखें ध्यान.





