Last Updated:
Who is Kashvee Gautam makes t20i debut vs south africa: 22 साल की भारतीय तेज गेंदबाज काशवी गौतम ने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी कर लिया है. सालभर के अंदर इस युवा स्टार को भारत के लिए तीनों फॉर्मेट की कैप मिल गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी.
काशवी गौतम ने भारतीय टी20 टीम में किया डेब्यू.
नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जिसका पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज काशवी गौतम को डेब्यू कैप मिली. 22 साल की इस युवा तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए सालभर के अंदर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया है. अप्रैल 2025 में उन्हें वनडे कैप मिली थी और फिर इसी साल मार्च में उन्हें पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला. अब वह भारतीय जर्सी में टी20 मैच खेलने उतरी हैं.
कौन हैं काशवी गौतम?
काशवी गौतम भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई तेज गेंदबाज हैं. वह तब सुर्खियों में आईं, जब 2024 की विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था. वह उस समय WPL इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बनी थीं. काशवी तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने 2020 में एक घरेलू अंडर-19 मैच में एक ही पारी में सभी 10 विकेट चटकाए थे. इस मैच में उन्होंने हैट्रिक भी ली थी. वह अपनी सटीक लाइन लेंथ और गति के लिए जानी जाती हैं. भारतीय महिला क्रिकेट में अच्छे तेज गेंदबाजों की कमी को देखते हुए उन्हें भविष्य का सितारा माना जाता है. वह चंडीगढ़ के लिए खेलती हैं और अंडर-19 और घरेलू सीनियर स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, 2024 के WPL सीजन से पहले वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से चोटिल हो गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. विमेंस प्रीमियर लीग 2025 सीजन में उन्होंने 11 विकेट चटकाए थे. इसके बाद ही उन्हें नेशनल टीम में डेब्यू का मौका मिला.
काशवी गौतम ने भारतीय टी20 टीम में किया डेब्यू.
That debut feeling 🇮🇳👏
Congratulations to Kashvee Gautam who received her T20I debut cap from Captain Harmanpreet Kaur 👌


