5.8 C
Munich

अफगानी तेज गेंदबाज के लिए दुआओं का दौर…लड़ रहा जिंदगी की जंग, हालत नाजुक, ICU में भर्ती

Must read


होमखेलक्रिकेट

गेंदबाज के लिए दुआओं का दौर…लड़ रहा जिंदगी की जंग, हालत नाजुक, ICU में भर्ती

Last Updated:

Shapoor Zadran battling for life: शापूर जादरान की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. व्हाइट ब्लड सेल काउंट में भारी गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है, जहां वे वेंटिलेटर पर हैं. इस खबर ने क्रिकेट जगत को झकझोर दिया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और उमर अकमल ने सोशल मीडिया पर शापूर के लिए इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए फैंस से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. जादरान को 2015 विश्व कप में अफगानिस्तान को पहली जीत दिलाने वाले ‘योद्धा’ के रूप में जाना जाता है.

Zoom

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज की हालत नाजुक.

नई दिल्ली. अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती सितारों में से एक और टीम की पहचान बन चुके पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान इस समय अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं. 38 वर्षीय जादरान को एक गंभीर चिकित्सीय जटिलता के बाद अस्पताल के आसीयू में भर्ती कराया गया है.रिपोर्टों के अनुसार, उनकी स्थिति ‘अत्यंत नाजुक’ बनी हुई है और वह लाइफ सपोर्ट पर हैं.

शापूर जादरान (Shapoor Zadran) के परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उनकी व्हाइट ब्लड सेल काउंट (WBC) खतरनाक स्तर तक गिर गई है.डॉक्टरों का कहना है कि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली इस समय बहुत कमजोर है, जिससे उनका शरीर संक्रमण से लड़ने में असमर्थ हो रहा है. यह स्थिति तब पैदा होती है जब शरीर में संक्रमण का स्तर बहुत बढ़ जाए या कोई गंभीर आंतरिक बीमारी हो. अगले 48 से 72 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बिरादरी ने बढ़ाया मदद का हाथ
शापूर की बीमारी की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है. विशेष रूप से पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. शाहिद अफरीदी ने शापूर के भाई से फोन पर बात की. अफरीदी ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘आज शापूर जादरान के भाई से बात हुई. उनकी हालत के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. शापूर, तुम मैदान पर हमेशा एक फाइटर रहे हो, और मुझे पता है कि तुम इस जंग को भी जीत लोगे. तुम्हारी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.’ उमर अकमल ने अस्पताल से शापूर की कुछ विचलित करने वाली तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे कई मशीनों से घिरे नजर आ रहे हैं. अकमल ने लिखा, ‘शापूर भाई मेरे दोस्त की तरह हैं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं. अमीन.’

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज की हालत नाजुक.

शापूर ने अफगानिस्तान को पहचान दिलाई
शापूर जादरान केवल एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट के उदय का प्रतीक हैं. लंबे कद, लहराते बालों और आक्रामक गेंदबाजी एक्शन वाले शापूर ने 2009 में नीदरलैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. शापूर जादरान को क्रिकेट इतिहास में हमेशा 2015 विश्व कप के लिए याद किया जाएगा. स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में जब अफगानिस्तान हार की कगार पर था, तब शापूर ने आखिरी ओवरों में धैर्य दिखाते हुए अपनी टीम को विश्व कप की पहली ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. जीत के बाद उनके दौड़ने और मैदान पर जश्न मनाने की तस्वीर आज भी हर अफगान क्रिकेट प्रशंसक के दिल में बसी है.

क्रिकेट जगत की ओर से दुआओं का दौर 
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और वर्तमान खिलाड़ियों ने भी प्रशंसकों से शापूर के लिए दुआ करने की अपील की है. राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ियों ने उन्हें एक ऐसा मेंटर बताया है जिसने नई पीढ़ी को तेज गेंदबाजी के सपने देखना सिखाया. शापूर जादरान ने उस दौर में गेंदबाजी की कमान संभाली थी जब अफगानिस्तान के पास बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं. वे एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने धूल भरे मैदानों से निकलकर लॉर्ड्स और एमसीजी जैसे मैदानों तक अपनी धाक जमाई.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article