20.5 C
Munich

प्लास्टिक चॉकलेट से बने 3D केक I chef shubhangi khanna

Must read


Last Updated:

बदलते दौर में 3D स्कल्पचर केक का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें बॉबी डॉल, छोटा भीम जैसे कैरेक्टर के जरिए भावनाओं को खास अंदाज में व्यक्त किया जा रहा है. प्लास्टिक चॉकलेट और फॉन्डेंट से बने ये केक पूरी तरह खाने योग्य होते हैं और डिजाइन के अनुसार इनकी कीमत सामान्य केक से कहीं अधिक होती है.

सहारनपुर. बदलते दौर के साथ केक का डिजाइन और फ्लेवर भी बदले हैं, पहले जहां सामान्य केक का अधिक क्रेज था. वहीं अब इसकी जगह स्कल्पचर वाले केक ने ले ली है. इनमें बॉर्बी डॉल से लेकर छोटा भीम जैसे कार्टून कैरेक्टर शामिल हैं. इनकी कीमत भी इनके वजन और डिजाइन के हिसाब से तय होती है. स्कल्पचर केक देखने में पूरी तरह से असली जैसा लगता है, यह केक पारंपरिक केक से अलग है. केक डिजाइनर और शेफ शुभांगी खन्ना बताती हैं कि इन केक के माध्यम से भावनाओं को प्रकट किया जा सकता है. सामने वाला आपके लिए कैसी भावनाएं रखता है, उसको अच्छे से व्यक्त किया जा सकता है. यह केक बच्चों को खास तौर पर पसंद आ रहे. इनमें मोटू पतलू, बॉर्बी डॉल, छोटा भीम आदि कार्टून कैरेक्टर भी शामिल हैं. इन केक में खाने वाली प्लास्टिक चॉकलेट का विशेष रूप से इस्तेमाल होता है. इस केक की कीमत सामान्य केक के मुकाबले कीमत काफी अधिक होती है. सामान्य केक जहां 250 रुपये से शुरू होते हैं, तो यह केक लगभग ₹10000 से स्टार्ट होता है. डिजाइन और फ्लेवर के हिसाब से केक की कीमत अलग-अलग होती है. इन केक में जेली, प्लास्टिक चॉकलेट, फानडेंट आदि का इस्तेमाल किया जाता है. इस केक का बाल से लेकर कपड़े और शूज सभी कुछ खाया जा सकता है.

फीलिंग वाला केक प्लास्टिक से होता है तैयार
शेफ शुभांगी खन्ना ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि नॉर्मल केक्स तो काफी लोग बना ही रहे हैं. अब अगर मैंने यह वाला कोर्स किया मुझे लगा कि मुझको कुछ ना कुछ डिफरेंट करना चाहिए. इस फील्ड में मैंने स्ट्रक्चर केक से इंट्रोड्यूस किए हैं, अभी-अभी जो मुझे नहीं लगता कि यूपी के अंदर इस टाइम पर कोई इस केक को बना रहा है. यह बहुत डिफरेंट केक है यह थ्री डाइमेंशनल, 3D केक्स है. आप इमेजिन करेंगे और आपके सामने यह केक्स बन जाएंगे. यह एक नार्मल ह्यूमन फीलिंग को दर्शाता है, क्योंकि जब भी कोई नार्मल व्यक्ति केक बनवा रहा होता है वह अपनी फीलिंग एक्सप्रेस करता है, तो यह वाले जो केक मैंने बनाए हैं यह पूरे तरीके से प्लास्टिक चॉकलेट के केक है, इसको बनने में तीन दिन लगते हैं. यह काफी अफॉर्डेबल है बहुत ज्यादा इसके दाम नहीं है और बेस्ट क्वालिटी इंग्रेडिएंट्स से बने हैं.  इसमें जो डॉल के बाल होते हैं, उसने जो कपड़े पहने हैं, उसका जो स्कार्फ है, उसके जो शूज है वह सब आप खा सकते हैं. यह बाकी शहरों में बहुत ज्यादा एक्सपेंसिव बिकते हैं. अगर हम आउट ऑफ इंडिया वैसे भी बात करें. लेकिन मैं यह चाहती हूं कि अगर मैंने कुछ क्रिएट किया है तो वह लोगों तक पहुंचे. कम से कम लोग उसको एक्सपीरियंस करें, क्योंकि यह नई चीज है सबके लिए एक नई चीज है मेरे लिए भी एक टाइम पर यह नई चीज थी. जब मैं यह बना रही थी मुझे भी नहीं पता था कि इतना सुंदर यह बनकर आएगा.

इसे बनाने में लगा काफी समय

मैंने इसको बनाने में काफी समय लगाया, बनाने से पहले मैंने बहुत सारे एक्सपेरिमेंट किए, फेल भी हुए, पास भी हुए. काफी टाइम के बाद जो मेरा एक परफेक्ट चीज बनकर आई. मेन जो होता है चहरे पर स्क्लप्टिंग करनी होती है उसका बहुत ध्यान रखना होता है तो उस चीज में मेरे को शुरुआत में बहुत टाइम लगा. लेकिन अब जब मेरे एक्सपेरिमेंट के बाद जब यह चीज निकल कर आई है तो अब मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है, हां ऐसे केक्स भी नॉर्मली बन सकते हैं. और अब आने वाले समय में जरूर हुमन फेस पर काम करना चाहूंगी. जैसे काफी लोगों को फ़ॉन्डेंट नहीं पसंद आता, मेरे कैफे पर काफी कस्टमर आते हैं और वह मुझे बोलते हैं कि हमें केक चाहिए लेकिन फ़ॉन्डेंट का नहीं चाहिए, आप क्रीम का बनाइए. तो काफी चीज ऐसी होती है हम क्रीम में नहीं बना सकते, तो उसका एक ऑप्शन निकला है प्लास्टिक चॉकलेट. वह फ़ॉन्डेंट की तरह ही दिखने में होता है जबकि खाने में उससे कई गुना ज्यादा टेस्टी होता है. तो मैंने प्लास्टिक चॉकलेट के ऊपर काम किया और यह उसका बहुत अच्छा अल्टरनेटिव है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article