10.1 C
Munich

महेंद्र सिंह धोनी ने टीम से साथ भरी उड़ान, क्या आज का मैच खेलेंगे? हैदराबाद से चेन्नई का मुकाबला

Must read


होमखेलक्रिकेट

महेंद्र सिंह धोनी ने टीम से साथ भरी उड़ान, क्या आज का मैच खेलेंगे?

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक महेंद्र सिंह धोनी चोटिल होने की वजह से खेलने नहीं उतरे हैं. शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है. इस मैच के लिए उन्होंने हैदराबाद के लिए उड़ान भरी तो सवाल उठने लगा, क्या आज का मैच वो खेलेंगे?

Zoom

महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से अब तक नहीं खेल पाए आईपीएल 2026 में कोई मैच

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के लिए हैदराबाद रवाना हो गए. घरेलू मैदान पर लगातार दो जीत के बाद CSK अब तीसरी जीत की तलाश में है. इस बार मुकाबला विरोधी टीम के मैदान पर होने जा रहा है. SRH अपने घरेलू मैदान पर जीत हासिल करना चाहेगी. टीम ने इस सीजन में पांच में से दो मैच जीते हैं. CSK ने अपने X हैंडल पर धोनी का वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह टीम बस में बैठकर हैदराबाद के लिए उड़ान भरने जा रहे हैं.

यह अभी साफ नहीं है कि धोनी SRH के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं. पूर्व कप्तान पिंडली में चोट के कारण अब तक टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं खेल पाए हैं. CSK की तरफ से धोनी की चोट के बारे में जानकारी देते वक्त दो हफ्ते का समय बताया गया था. वह अब खत्म हो चुका है. धोनी ने अपनी टीम के तीन बार के चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले नेट्स में हल्की प्रैक्टिस की थी.

44 साल के धोनी अभी भी पूरी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. ESPNCricinfo के अनुसार, नेट्स में धोनी अभी पूरी ताकत से बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं और सिर्फ थ्रोडाउन का सामना कर रहे हैं. ट्रेनिंग के दौरान धोनी ने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस नहीं की. महान बल्लेबाज धोनी ने पिछले मैचों के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं की थी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article