11.6 C
Munich

IPL 2026 Shreyas Iyer statement: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी कोशिश है कि वह इस बार ट्रॉफी जीतने से नहीं चूके

Must read


Last Updated:

IPL 2026 Shreyas Iyer statement: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम दमदार खेल का प्रदर्शन कर रही है. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि बेशक अच्छी शुरुआत हुई है, लेकिन उनका फोकस वर्तमान पर है, बीते हुए मैच पर नहीं. पंजाब इस सीजन में अभी अजेय है और वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर जमी हुई है.

Zoom

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में धूम मचा रही है. पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स अपने लय को बरकरार रखते हुए इस बार भी जीत से शुरुआत की है और अभी तक अजेय है, लेकिन कप्तान अय्यर का मानना है कि शुरुआत बेशक अच्छी हुई है, लेकिन हमारा फोकस वर्तमान में रहने पर होना चाहिए. कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 आईपीएल खिताब जिताने के बाद पिछले साल पंजाब किंग्स से जुड़े अय्यर ने कोच रिकी पोंटिंग के साथ टीम की तकदीर बदल दी है.

पिछले सत्र में फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से हारी पंजाब टीम पांच में से चार मैच जीत चुकी है जबकि केकेआर के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया था. अय्यर ने जियोस्टार से कहा, ‘‘मिशन खिताब जीतना है, लेकिन मेरा मानना है कि वर्तमान में और नियंत्रण में रहने से आप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं. बहुत आगे की सोचने की जरूरत नहीं है. मैं अपनी टीम से भी यही कहता हूं कि हम अपने लिये खेल रहे हैं, विरोधी टीम के लिये नहीं. हमें रोज प्रदर्शन में सुधार करना है.’’

अपने खिलाड़ियों पर अय्यर को है भरोसा

अय्यर ने खिलाड़ियों के फैसले पर भरोसा करने की अहमियत पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया एक मैच में कैसे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विजय कुमार विशाख को इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतारने का सुझाव दिया था और उसने बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने कहा ,‘‘ मैदान पर हर खिलाड़ी मैच में होता है और सभी की राय मायने रखती है. गेंदबाज जब कुछ सुझाव देता है तो उसे मानना अहम है क्योंकि उसकी राय भी सटीक हो सकती है.’’

अय्यर ने खुद को मिली ‘सरपंच’ की उपमा के बारे में मजाकिया लहजे में कहा ,‘‘ मुझे यह पसंद है. मुझे नहीं पता कि पंजाब किंग्स से जुड़ने के बाद इसकी शुरूआत कहां से हुई और इसके क्या मायने हैं. लेकिन बाद में साथी खिलाड़ियों ने बताया कि इसका मतलब परिवार , समूह या जिले का मुखिया होता है.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article